सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवश्य सुनें ऐतिहासिक प्राकृत श्रुत व्याख्यान श्रृंखला


सादर प्रकाशनार्थ
अवश्य सुनें ऐतिहासिक प्राकृत श्रुत व्याख्यान श्रृंखला
श्रुत पंचमी प्राकृत दिवस पर दिनांक 13/05/2020 से 27/05/2020  तक पंद्रह दिवसीय प्राकृत भाषा एवं साहित्य से सम्बंधित ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला का भव्य आयोजन फेस बुक के PRAKRIT LANGUAGE AND LITERATURE नामक पेज पर किया गया | इसमें देश विदेश के प्राकृत भाषा ,आगम एवं साहित्य के वरिष्ठ मनीषियों के सरल एवं सारगर्भित व्याख्यान देकर सभी के ज्ञान को समृद्ध किया | अभी तक देश विदेश के लगभग 35 हज़ार लोग इन व्याख्यानों को सुन चुके हैं तथा निरंतर उनकी संख्या आशातीत रूप से बढ़ रही है | यदि किन्हीं कारणों से आप इनमें से कोई नही व्याख्यान सुनने से चूक गए हों तो हम यहाँ क्रम से प्रत्येक व्याख्यान का लिंक एक साथ प्रेषित कर रहे हैं |आप उन्हें अपने अनुकूल समय में कभी भी सुन सकते हैं |प्रत्येक व्याख्यान औसतन एक घंटे के हैं |
1.प्रथम व्याख्यान :13 /05 / 2020 : प्रो फूलचंद जैन प्रेमी जी,वाराणसी : प्राकृत भाषा का वैभव
2. द्वितीय व्याख्यान :15 /05/2020 : प्रो.प्रेमसुमन जैन जी,उदयपुर: प्राकृत कथा साहित्य का महत्त्व
3.तृतीय व्याख्यान :17/05/2020 :प्रो.कमलचंद जी सोगानी,जयपुर : “प्राकृत अध्ययन की आवश्यकता
4. चतुर्थ व्याख्यान 19/05/2020 डॉ.हुकुमचंद जी भारिल्ल ,जयपुर : प्राकृत परमागम में अध्यात्म एवम् दर्शन”,
5. पंचम व्याख्यान : 20/05/2020 : प्रो.राजाराम जी जैन ,नोयडा : प्राकृत और अपभ्रंश की पांडुलिपि का संपादन
https://www.facebook.com/PrakritLanguage/videos/978554812580567/
6.षष्ठ व्याख्यान : 21/05/2020 : प्रो अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली : प्राकृत भाषा और मीडिया
https://www.facebook.com/PrakritLanguage/videos/1596669120491189/
7.सप्तम व्याख्यान : 22/05/2020 : प्रो जितेंद्र भाई शाह,अहमदाबाद :  अर्धमागधी आगम साहित्य”
https://www.facebook.com/PrakritLanguage/videos/2307058886256976/
8. अष्टम व्याख्यान 23/05/2020 प्रो हम्पा नगराजैय्या ,बैंगलोर : “कन्नड में प्राकृत साहित्य
भाग-1  
भाग-2
https://www.facebook.com/PrakritLanguage/videos/571003520215209/
9.
नवम व्याख्यान 24/05/2020 प्रो धर्मचंद जैन ,जयपुर : “अर्धमागधी मूल सूत्र एवम् प्रकीर्णक साहित्य
https://www.facebook.com/PrakritLanguage/videos/611418639462690/
10.दशम व्याख्यान 25/05/2020 डॉ.रमेशचंद जैन ,नई दिल्ली : “अपभ्रंश भाषा और साहित्य का वैभव”
11. एकादश व्याख्यान  26/05/2020  प्रो. जगत राम भट्टाचार्य,शांति निकेतन  : “प्राकृत भाषा और व्याकरण की परंपरा
12 .सम्पूर्ति समारोह श्रुत पंचमी  27/05/2020 मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज मंगल प्रवचन : "श्रुतपंचमी प्राकृत दिवस और हमारे कर्त्तव्य"
इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्यक्रम के निर्देशक प्रो फूलचंद जैन प्रेमी ,वाराणसी ,मुख्य संयोजक प्राकृत टाइम्स इंटरनेशनल इ न्यूज़ लेटर के संपादक डॉ अरिहंत कुमार जैन मुंबई, सह-संयोजक डॉ.इंदु जैन राष्ट्र गौरव ,नई दिल्ली तथा आयोजक प्राकृत भाषा में प्रकाशित होने वाले प्रथम समाचार पत्रपागद-भासा’ के संस्थापक मानद संपादक प्रो.डॉ.अनेकांत कुमार जैन ,नई दिल्ली हैं |
प्रेषक
डॉ.अरिहंत कुमार जैन ,मुंबई
संयोजक



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्तमान में बढ़ते मंदिर और मूर्तियों का औचित्य

                                                              वर्तमान में बढ़ते मंदिर और मूर्तियों का औचित्य                                                                        प्रो अनेकांत कुमार जैन ,नई दिल्ली जैन परंपरा में मंदिर और मूर्ति निर्माण का इतिहास बहुत पुराना है | खारवेल के हाथी गुम्फा अभिलेख में कलिंग जिन की मूर्ति वापस लाने का उल्लेख है | वर्तमान में सबसे प्राचीन जैन मूर्ति पटना के लोहनीपुर स्थान से प्राप्त हुई है। यह मूर्ति मौर्यकाल   की है और पटना म्यूजियम में रखी हुई है। इसकी चमकदार पालिस अभी तक भी ज्यों की त्यों बनी है। लाहौर , मथुरा , लखनऊ , प्रयाग आदि के म्यूजियमों में भी अनेक जैन मूर्तियाँ मौजूद हैं। इनमें से कुछ गुप्तकालीन हैं। श्री वासुदेव उपाध्याय ने लिखा है कि मथुरा में २४वें तीर्थंकर वर्धमान महावीर की एक मूर्ति मिली है जो कुमारगुप्त के समय में तैयार की गई थी। वास्तव में मथुरा में जैनमूर्ति कला की दृष्टि से भी बहुत काम हुआ है। श्री रायकृष्णदास ने लिखा है कि मथुरा की शुंगकालीन कला मुख्यत: जैन सम्प्रदाय की है। खण्डगिरि और उदयगिरि में ई. पू. १८८-३० तब क

आचार्य फूलचन्द्र जैन प्रेमी : व्यक्तित्व और कर्तृत्त्व

 आचार्य फूलचन्द्र जैन प्रेमी  : व्यक्तित्व और कर्तृत्त्व   (जन्मदिन के 75 वर्ष पूर्ण करने पर हीरक जयंती वर्ष पर विशेष ) #jainism #jainphilosophy #Jainscholar #Jain writer #jaindarshan #Philosophy #Prakrit language #Premiji #Prof Phoolchand jain ( विशेष निवेदन  : 1.प्रो प्रेमी जी की  इस जीवन यात्रा में  निश्चित ही आपका भी आत्मीय संपर्क इनके साथ रहा होगा ,आप चाहें तो उनके साथ आपके संस्मरण ,रोचक वाकिये,शुभकामनाएं और बधाई आप नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखकर पोस्ट कर सकते हैं | 2. इस लेख को पत्र पत्रिका अखबार वेबसाइट आदि प्रकाशन हेतु स्वतंत्र हैं । प्रकाशन के अनन्तर इसकी सूचना 9711397716 पर अवश्य देवें   - धन्यवाद ) प्राच्य विद्या एवं जैन जगत् के वरिष्ठ मनीषी श्रुत सेवी आदरणीय   प्रो.डॉ. फूलचन्द्र जैन प्रेमी जी श्रुत साधना की एक अनुकरणीय मिसाल हैं , जिनका पूरा जीवन मात्र और मात्र भारतीय प्राचीन विद्याओं , भाषाओँ , धर्मों , दर्शनों और संस्कृतियों को संरक्षित और संवर्धित करने में गुजरा है । काशी में रहते हुए आज वे अपने जीवन के पचहत्तर वर्ष और विवाह के पचास वर्ष पूरे कर र

काशी के स्याद्वाद का स्वतंत्रता संग्राम

काशी के स्याद्वाद का स्वतंत्रता संग्राम प्रो अनेकांत कुमार जैन आचार्य – जैनदर्शन विभाग श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली-16,Ph  ,9711397716 १९४२ में काशी के भदैनी क्षेत्र में गंगा के मनमोहक तट जैन घाट पर स्थित स्याद्वाद महाविद्यालय और उसका छात्रावास आजादी की लड़ाई में अगस्त क्रांति का गढ़ बन चुका था |  जब काशी विद्यापीठ पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया , काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रावास जबरन खाली करवा दिया गया और आन्दोलन नेतृत्त्व विहीन हो गया तब आन्दोलन की बुझती हुई लौ को जलाने का काम इसी स्याद्वाद महाविद्यालय के जैन छात्रावास ने किया था | उन दिनों यहाँ के जैन विद्यार्थियों ने पूरे बनारस के संस्कृत छोटी बड़ी पाठशालाओं ,विद्यालयों और महाविद्यालयों में जा जा कर उन्हें जगाने का कार्य किया ,हड़ताल के लिए उकसाया ,पर्चे बांटे और जुलूस निकाले |यहाँ के एक विद्यार्थी दयाचंद जैन वापस नहीं लौटे , पुलिस उन्हें खोज रही थी अतः खबर उड़ा दी गई कि उन्हें गोली मार दी गई है,बी एच यू में उनके लिए शोक प्रस्ताव भी पास हो गया | उन्हें जीवित अवस्था में ही अमर शहीद ह