सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

णमोकार,नमोकार या नवकार मंत्र ? संशय क्यों ?

*णमोकार,नमोकार या नवकार मंत्र ? संशय क्यों ?*

Prof Anekant Kumar Jain , New Delhi 

9 अप्रैल 2025 में सर्वप्रथम सम्पूर्ण विश्व में णमोकार मंत्र का अभूतपूर्व सामूहिक उच्चारण किया गया था ।इस वर्ष भी उसे उसी उत्साह से 9 अप्रैल को ही मनाया गया । 

 JITO द्वारा आयोजित इस सराहनीय पहल का अनुमोदन करते हुए 9 अप्रैल 2025 में प्रधानमंत्री जी ने विज्ञान भवन से अद्भुत संबोधन भी दिया था। 

निःसंदेह यह आयोजन अत्यंत प्रशंसनीय ,अनुकरणीय और अभूतपूर्व था । इतने विशाल आयोजन में गौरवपूर्ण अनुभूति के साथ साथ आम जन में एक संशय यह बना रहा कि सभी पोस्टरों में इसे ' नवकार दिवस' क्यों कहा गया जब कि मंत्र का नाम णमोकार मंत्र है ।

 णमोकार,नमोकार या नवकार - इन तीनों का अर्थ एक ही है और वह है - नमस्कार । 

शौरसेनी(दिगम्बर) आगम में णमोकार शब्द मिलता है ।
 अर्धमागधी(श्वेताम्बर) आगम में नमोकार शब्द मिलता है । बाद में कुछ प्राकृत और अपभ्रंश साहित्य में इसे ही नवकार शब्द से कहा है । प्राकृत और अपभ्रंश भाषा के कुछ विशेष नियमों के कारण यह परिवर्तन और पाठ भेद हमें मिलते हैं । यही कारण है कि अपभ्रंश भाषा के प्रभाव के कारण हिंदी विशेषकर पुरानी हिंदी ,गुजराती आदि में इसे 'नवकार' भी कहा जाने लगा । व्यवहार की दृष्टि से वर्तमान में श्वेताम्बर सम्प्रदाय में 'नवकार' शब्द ज्यादा प्रचलन में है । 
जिनप्रभसूरी रचित अपभ्रंश रचना 'नवकाररास' में नवकार शब्द का ही प्रयोग किया है । अतः हिंदी में नवकार शब्द अधिक प्रचलन में आ गया । आधुनिक हिंदी के भजन को इस रूप में भी कई लोग गाते हैं - ' नवकार मंत्र है न्यारा , हमको प्राणों से प्यारा' । 

नवकार शब्द प्रयोग में दिक्कत कोई नहीं है किंतु प्राचीन आगमों ,प्रतिक्रमण पाठ  के मूल उद्धरणों और प्रमाण के रूप में प्राप्त पाठ को ही प्राकृत भाषा में इसे 'णमोकार ' अथवा 'नमोकार' या शुद्ध हिंदी में 'नमस्कार महामंत्र' ही कहा और बैनर ,पोस्टर आदि में प्रचारित किया जाता तो अधिक अच्छा होता । 

इस शब्द के प्रयोग की विडंबना हमें यह देखने को मिली कि भाषणों को सुनकर लगा कि  'नवकार' के नव का अर्थ नौ (9) लगाया गया जबकि इसका अर्थ नमस्कार है ।

इसी भ्रम के कारण फिर 9 अप्रैल,9 संख्या का महत्त्व , नौ दुर्गा ,नवतत्त्व सभी इसी घेरे में आते चले गए । वो इसलिए क्यों कि प्रायः नव शब्द का अर्थ नौ या नया ही लगाया जाता है अतः यहाँ भी न्याय शास्त्र के 'नवकंबलोsयंदेवदत्त:' की तरह अनजाने में मिथ्या अर्थ ग्रहण होता चला गया ।

इसलिए हमें शब्द प्रयोगों को लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए और बहुत सोच समझ कर निर्णय करना चाहिए ।

अभी भी समय है, हमारा सुझाव है कि इसे नवकार दिवस की बजाय णमोकार दिवस के रूप में प्रचारित किया जाए, ताकि इसका सही अर्थ होता रहे।

अतः मेरा निवेदन है कि हमें जिनागम के आलोक में सर्वांगीण चिंतन करना चाहिए और उभय अतिवाद से बचना चाहिए । 

मन्त्रों के साधक अध्यात्म और विज्ञान से दूर न हों और विज्ञान तथा अध्यात्म के चिन्तक मन्त्र के महत्त्व को एक सिरे से न नकारें –यही मंगल भावना है ।

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
अनेकान्त जी, आप प्रसन्न होंगे। आपका णमोकार संबंधी लेख पढ़ा। प्राकृत में णमोकार णमोक्कार नमोकार नमोक्कार और नवकार सब चलता है। केवल अपभ्रंश में नवकार नहीं होता। प्राकृत में भी होता है। इसीलिए हेमचंद्र आचार्य ने रुद् नमोर्व:। सूत्र बनाया। रोवइ- रोदिति। नवइ- नमति। व्याकरण देख लीजिए। प्रो दीनानाथ शर्मा

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view