रिसर्च एक कला है जिसे सभी नहीं कर सकते प्रो.अनेकांत कुमार जैन शिक्षा में जिस चीज को अनिवार्य किया जाता है एक दिन उसका ही बाजार बन जाता है फिर चाहे शोध पत्र का प्रकाशन हो किसी ग्रंथ का प्रकाशन हो या फिर शोध प्रबंध /पी एचडी हो ! जैसे हर कोई बांसुरी नहीं बजा सकता, तबला नहीं बजा सकता कत्थक नहीं कर सकता , कविता नहीं लिख सकता, अभिनय नहीं कर सकता ,क्यों कि प्रत्येक व्यक्ति की फितरत अलग-अलग होती है जरूरी नहीं कि शिक्षा से जुड़े सभी लोग शोध कर ही लें या उनकी अभिरुचि शोध में हो ही ,क्योंकि शोध एक कला है उसके लिए एक जज्बा एक इच्छा और कुछ कर गुजरने की तमन्ना बहुत आवश्यक होती है तभी समर्पण भी जीवन में आता है । इनके बिना जो भी शोध होता है वह शोध नहीं होता है वह संकलन होता है वहां शोध की गुणवत्ता का दूर-दूर तक नामो निशान तक नहीं होता । जब तक शोध एक कला की तरह है तब तक उसकी गरिमा बरकरार रहती है लेकिन जब उसे अनिवार्य तत्व बना दिया जाता है अर्थात बिना उसके नियुक्ति नहीं प्रमोशन नहीं तब वह मजबूरी भी बन जाता है और लोग जिन्हें शोध में रुचि नहीं है समर्पण नहीं है वह मजबूरी में ...