सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यावरण की सीख

पिता की सीख 

पर्यावरण की सीख 

उन दिनों स्कूलों में पर्यावरण का कोई पाठ कोर्स में नहीं होता था ,लेकिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता का पाठ मेरे पिताजी मुझे अपने आचरण से देते रहते थे ।

वो रोज सुबह पार्क में घुमाने ले जाते,अक्सर रास्ते में कहीं कोई सार्वजनिक नल व्यर्थ चलता दिखता तो खुद उसे बंद करते या मुझसे बंद करवाते । पार्क में व्यर्थ घास पर चलने को और टहनियाँ तोड़ने को मना करते , फूल तोड़ना तो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था । मैं छुपकर तोड़ लूं तो कहते कि ये पौधे में ही जीवित सुंदर और उपयोगी होता है ,तोड़ने पर मर जाता है ।

एक बार हम पार्क की एक बेंच पर बैठे थे ,पास में गंदगी पड़ी थी और उस पर मक्खियां बैठी थीं ,मैंने अपना क्रिकेट बैट बिना देखे वहां जोर से पटक दिया ,उन्होंने तुरंत मेरे गाल पर एक तमाचा जड़ा और बैट उठाने को कहा । मैंने जैसे ही बैट उठाया तो देखा कि करीब 20-25 मक्खियां मर गईं थीं । मैं बहुत दुखी हुआ ।
उन्होंने मुझे बहुत करुणा से समझाया बेटा ! देखो तुम्हारी एक लापरवाही से कितनी मक्खियों का जीवन चला गया। ये भी हमारे इको सिस्टम का हिस्सा हैं । थोड़ा बैट हिला देते तो ये खुद उड़ जातीं । 

आज मैं पिताजी के साथ नहीं रहता । उनसे दूर एक बड़े शहर में काम करता हूँ । पर्यावरण पर अनेक व्याख्यान भी देता हूँ। अनेक लेख भी लिखता हूँ । कहीं कोई नल व्यर्थ खुला चल रहा हो तो अनायास ही मेरा हाथ उसे बंद करने को उठ जाता है । घूमते फिरते कहीं धोखे से भी पेड़ों की टहनियां नहीं तोड़ता, घास पर बैठ कर घास नहीं नोचता और चलते फिरते भी हर क्रिया में ध्यान रखता हूँ कि मेरे प्रमाद से छोटे से छोटे जीव के प्राणों का घात न हो जाये । आज भी कभी किसी को बधाई देते समय फूलों का बुके नहीं बल्कि अच्छी बुक गिफ्ट में देता हूँ । 

मैंने कभी कोर्स में पर्यावरण नहीं पढ़ा लेकिन पिताजी की प्रायोगिक पर्यावरण शिक्षा आज भी मेरे अवचेतन मन में ऐसी समाहित है कि प्रकृति के विरुद्ध मन में भी विकार नहीं आते हैं ।

प्रो अनेकान्त कुमार जैन 
9/6/25

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view