सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डिजिटल नौ बाढ़ की भी जरूरत

अब नई डिजिटल नौ बाढ़ की भी जरूरत है ....

१. यू ट्यूब पर सिर्फ धार्मिक,ज्ञानवर्धक और सूचनाएं ही देखूंगा ।

२. किसी स्त्री या पुरुष से ऑनलाइन अनावश्यक चैटिंग नहीं करूंगा ।

३. रागवर्धक पोस्ट नहीं डालूंगा ।

४. पोर्न न देखूंगा , न दिखाऊंगा और न अनुमोदना करूंगा ।

५. व्यर्थ ही किसी की DP zoom करके नहीं देखूंगा ।

६.  किसी के गोपनीय प्रसंगों का चित्र नहीं लूंगा और न ही उसे वायरल करूंगा ।

७.अपनी ओरिजनल फ़ोटो को एडिट करके श्रृंगार भाव प्रेरक खूबसूरत नहीं बनाऊंगा ।

८. ऐसा किसी संदेश,चित्र या वीडियो को अग्रसारित नहीं करूंगा जिससे किसी के सम्मान या शील की हानि हो ।

९. ऑनलाइन मीटिंग के दौरान कान में ब्लू टूथ  संगीत🎶 लगाकर मीटिंग सुनने का नाटक नहीं करूंगा ।

डॉ अनेकान्त जैन,नई दिल्ली
19/09/2021
उत्तम ब्रह्मचर्य

टिप्पणियाँ