सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विश्व पुस्तक मेले से नदारद जैन साहित्य*

*विश्व पुस्तक मेले से नदारद जैन साहित्य*

डॉ.अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली 

दिल्ली के प्रगति मैदान में ४ जनवरी २०२० से शुरू हुए विश्व के सबसे बड़े मेले में मैं दिनांक ५ को गया । 

देश विदेश के बड़े बड़े साहित्यकार, लेखक, प्रकाशक, प्रोफेसर , विद्वान्,जिज्ञासु, शोधार्थी , विद्यार्थी और पुस्तक प्रेमी बड़ी संख्या में यहां दूर दूर से आते हैं । 

किसी भी धर्म दर्शन के लोग इस मौके को नहीं छोड़ते ।

हाल संख्या 12 A में विशेष रूप से धर्म ,दर्शन से संबंधित साहित्य के स्टाल थे ।

इस्लाम की तीन चार संस्थाओं के बड़े बड़े स्टाल लगे थे , उनके लगभग ६०-७० लोग इस्लाम साहित्य समझा समझा कर दे रहे थे । वे कह रहे थे कि यदि आप मुस्लिम नहीं हैं तो आपके लिए कुरआन निःशुल्क है ।

आर्य समाज के दस बीस भक्त जगह जगह चिल्ला चिल्ला कर १० - १० रुपए में सत्यार्थ प्रकाश बांट रहे थे ।

ईसाई धर्म की कई संस्थाएं बाइबिल को "पवित्र पुस्तक" नाम से बिल्कुल निःशुल्क दे रहे थे । 

और भी कई लोग खुद के धर्म और दर्शन को अनेक उपायों से समझा रहे थे , प्रचार कर रहे थे । 

हिन्दू धर्म की पुस्तकें तो लगभग सभी स्थलों पर थीं । श्रीराम शर्मा आचार्य , आशाराम बापू , ओशो आदि अनेक संस्थाएं अपने अपने प्रचार में व्यस्त थे । 

जैन साहित्य , आगम कहीं पर भी नहीं मिल रहा था , न ही उसकी कोई प्रचार सामग्री कहीं कोई बांट रहा था ।

पिछले कई वर्षों से विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन और अन्य पदाधिकारी और सदस्य इस कार्य को अपने स्तर पर कर रहे थे ।  इस बार वे भी वहां नहीं थे । क्यों ? इसकी खोज भी शायद ही कोई करे और यह भी विचारणीय है कि हम उन्हें कितना प्रोत्साहित कर पाए ? 


भारतीय ज्ञानपीठ का एक स्टाल जरूर था जिसमें मूर्तिदेवी ग्रंथ माला का जैन साहित्य न के बराबर था ।साधुमार्गी प्रकाशन भी था लेकिन वे भी पूरा जैन साहित्य लेकर नहीं बैठे थे ।

विडंबना यह है कि पूरे देश में इतनी जैन संस्थाएं ,इतने ट्रस्ट, इतने प्रकाशन,इतने कार्यक्रम,इतना बजट लेकिन ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर शून्य ।

*अपने वैभव का इतिहास हम खुद  नहीं लिखते ।*

*हमें दिखना चाहिए जहां वहां पर क्यूं नहीं दिखते* ?

विषय चिंता का भी है और चिंतन का भी कि आखिर हमारा एजेंडा क्या है ?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view