सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जब तक जिनवाणी का स्वाध्याय न करूं नींद नहीं आती

*जब तक जिनवाणी का स्वाध्याय न करूं नींद नहीं आती*

- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली
drakjain2016@gmail.com

लगभग ६५ वर्षीय श्री हरेंद्र सिंह जो मोती हारी , बिहार के हैं , रिटायर्ड हैं , अतः आजकल खेती करते हैं । इनका कहना है कि मैं जब तक जिनवाणी का स्वाध्याय न कर लूं मुझे नींद नहीं आती । मुझे लगा कि यह बीमारी है लेकिन डॉ ने कहा कि यह तो बहुत अच्छी बात है ।  

 अपने विश्वविद्यालय के जैन दर्शन विभाग में मैं विद्यार्थियों को रयणसार  पढ़ा रहा था तभी एक बुजुर्ग अपरिचित सज्जन कक्षा में दाखिल हुए और चुपचाप कक्षा सुनने लगे । 

कक्षा के उपरांत मैंने उनसे परिचय प्राप्त किया तब उन्होंने उपरोक्त जानकारी मुझे देते हुए कहा कि मैंने एक बार दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले से आपकी एक पुस्तक *जैन धर्म एक झलक* प्राप्त की थी । उसे पढ़कर मुझे बहुत रुचि हुई । फिर मैं जिज्ञासावश त्रिनगर के जैन मंदिर गया तो वहां एक पंडित जी ने मुझे रत्नकरण्ड श्रावकाचार पढ़ने को दिया तब वह मुझे बहुत अच्छा लगा । लेकिन उसका पूरा पालन मैं नहीं कर पा रहा हूं । मैं ग्रंथ पढ़ने के बाद मंदिर वापस करने गया तो उन्होंने कहा इसे आप रख लो । मुझे बहुत अच्छा लगा । 

उन्होंने आगे कहा कि इसी प्रेरणा से मैंने पारस चैनल पर पंडित रतनचंद जी बैनाडा जी की कक्षा भी सुनी । उसमें एक दिन उन्होंने कहा कि आप सभी को कुंदकुंद का कुंदन पढ़ना चाहिए । सो मैंने स्क्रीन पर दिए नंबरों पर कहे अनुसार मैसेज भी किया किन्तु मुझे किताब नहीं भेजी गई । फिर मैंने उस पते पर एक पत्र भी भेजा कि यदि आप अजैन को निःशुल्क नहीं देना चाहते हैं तो शुल्क बता दीजिए मैं भेज दूंगा । किन्तु मुझे फिर भी कोई उत्तर नहीं मिला । 

मैं पुनः दिल्ली आया और विश्व पुस्तक मेला में उसी स्टाल को ढूढता रहा जहां से आपकी किताब ली थी । लेकिन इस बार विश्व जैन संगठन ने जैन साहित्य का स्टाल नहीं लगाया अतः निराशा हाथ लगी । 

फिर मैंने आपकी पुस्तक में आपका पता देखा और आपसे मिलने चला आया । आप मुझे मार्ग दर्शन दीजिए, मुझे किताबें दीजिए ।

मैंने उन्हें अत्यंत मनोवैज्ञानिक तरीके से धर्म का मर्म समझाया । उनसे जो प्रश्न पूछे उनके उत्तरों से लगा कि इन्होंने वाकई बहुत पढ़ा है और बहुत जिज्ञासु हैं । 
कई विषयों पर उनसे बात हुई । 
मैंने उन्हें चार पांच साहित्य भी दिया और कहा कि आगे भी जो चाहिए मुझे बताना मैं व्यवस्था करूंगा । 
वे बहुत प्रसन्न हुए और बोले मेरा बेटा दिल्ली में ही रहता है उसके पास अक्सर आता हूं , तब मैं आपके पास जरूर आऊंगा । 

इनसे मिलने के बाद मुझे लगा कि हम अभी भी वैसा कार्य नहीं कर पा रहे हैं जो हमें करना चाहिए । कहां तो जैन कुल में जन्म लेने वालों में भी  कई को तो स्वाध्याय नाम से चिढ़ सी होने लगती है और जैनेतर कुल में जन्म लेने वाले ऐसे भव्य जीवों स्वाध्याय हेतु जैन साहित्य ढूढने पर भी मुश्किल से मिल पा  रहा है ।
(20/2/20)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view