सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तेरा पंथ सो मेरा पंथ

ये तो पुराण में लिखा है , धवला आदि सिद्धांत ग्रंथों में भी है । 

आगम प्रमाण होने से यह मिथ्यात्व तो नहीं है । हाँ ,सावद्य जरूर है । यहाँ प्रमाण से ज्यादा विवेक की आवश्यकता है । चीजें बदलती भी हैं । पहले भी ये क्रियाएं नियमित नहीं होती थीं , आवश्यकता के अनुसार वर्ष या मास में करने का विधान था । 

दक्षिण में काष्ठ की प्रतिमाएं होती थीं ,उन्हें मजबूत रखने के लिए स्निग्धता के लिए शुद्ध दूध ,दही ,घी आदि से कभी कभी अभिषेक की आवश्यकता पड़ती थी । 

वर्तमान में जल भी शुद्ध मिलना कठिन है तो फिर ये पदार्थ तो और भी दुर्लभ हैं । 

फिर इनका अतिरेक होने लगा और शुद्धता भी सुनिश्चित नहीं होने से तेरापंथ ने इनका कड़ाई से निषेध किया । 

अतः धर्म की किसी भी क्रिया में सावद्य लेश और बहु पुण्य राशि का विधान है , छूट है 

न कि सावद्य बहु और लघु पुण्य राशि का 

अतः जो विवेक पूर्वक धर्म क्रिया करते हैं वे विचार करते हैं कि हम पुण्य के लिए कर रहे हैं और पाप बांध रहे हैं अतः यह उचित नहीं इसलिए वे सचित्त फूल आदि का प्रयोग नहीं करते । पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह उचित प्रतीत होता है ।अन्यथा अन्य अजैन परंपरा में भी पूजा पाठ में फूलों का प्राचुर्य होने से वह नदी आदि को प्रदूषित करने में कोई कमी नहीं कर पा रहे हैं । 

दूसरी तरफ जो जिनेन्द्र भगवान् की पूजा अभिषेक सचित्त द्रव्यों से करते भी हैं ,उन्हें पूरी तरह गलत इसलिए नहीं कह सकते क्यों कि वे मूल आगम में वर्णित क्रियाएं ही कर रहे हैं । उसमें भले ही हिंसा की अधिकता है किंतु भक्ति भावों में कोई कमी नहीं है । इधर तेरापंथ भी आज मूलतः जैसा शुद्ध था वैसा कहाँ रहा ? 

एक बात और विचारणीय है कि समाज का मनोविज्ञान सदा एक जैसा नहीं रहता और क्षेत्र आदि की मान्यताओं का प्रभाव भी उस पर पड़ता ही है । 
बाकी बिना भाव शुद्धि के जलाभिषेक भी व्यर्थ है और शुद्ध भावपूर्ण होकर अन्य अभिषेक भी फलदायी होते ही हैं । 

इन दोनों ही बातों में दुराग्रह हमें जिन धर्म की मूल भावना और मूल संस्कृति से कोसों दूर ले जाता है ।

जब भी कोई नई विचार धारा आती है और सब तरफ छाती है तो वह शुद्धिकरण का प्रयास ही होता है , विकृतियों का उपचार होता है - तेरापंथ भी इसी की उद्भावना है । 

हमें विवेक पूर्वक अपना निर्णय करके अपना मार्ग चुनना चाहिए और अन्य मार्ग की निंदा से बचना चाहिए । आखिर अन्य भी है तो जिन धर्म के ही पोषक और अनुयायी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view