सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतमंडपम् में महावीर जन्मोत्सव

भारतमंडपम में महावीर जन्मोत्सव 

रविवार दिनाँक 21/04/24 तीर्थंकर महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव और उनके 2550 निर्वाण महोत्सव के उद्घाटन समारोह के कारण पहली बार भारतमंडपम् जाने का अवसर प्राप्त हुआ । 

जैन धर्म के सभी संप्रदायों ने एक जुट होकर संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को अत्यंत अनुशासन एवं गरिमा पूर्ण तरीके से सम्पन्न किया । 

इस कार्यक्रम के प्रमुख श्रद्धा व आकर्षण का केंद्र तीर्थंकर भगवान् महावीर का अनेकांत और अहिंसा सिद्धांत रहा जिसे वहां उपस्थित सभी साधु संतों और साध्वियों सहित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने वक्तव्यों में शानदार तरीके से अभिव्यक्त किया ।

 2550 निर्वाण महोत्सव मनाने हेतु आचार्य प्रज्ञसागर जी ने उन दिनों समाज को जगाया जब समाज को इसकी खबर ही नहीं थी ,अतः निश्चित रूप से इसकी मुख्य प्रेरणा का श्रेय उन्हें जाता है । उन्होंने सभी संप्रदायों को जोड़ा और इस कार्य की प्रेरणा आज से दो वर्ष पूर्व से ही देना प्रारंभ कर दिया था ।

संतों साध्वियों ने प्रधान सेवक को अपना आशीर्वाद प्रदान किया जो जरूरी था किंतु उसमें भी थोड़ा अतिरेक के दर्शन हुए , साधु संतों को भी यह समझ विकसित करनी ही होगी कि राजा भी भगवान् का भक्त है ,स्वयं भगवान् नहीं है । निश्चित रूप से भगवान् के सच्चे भक्त आदरणीय प्रधानमंत्री जी साधुओं के मुख से भगवान् महावीर से ज्यादा अपनी भक्ति सुनकर प्रसन्न तो नहीं हुए होंगे , जबकि प्रयास कुछ इसी तरह का दिख रहा था ।

यद्यपि संतों और साध्वियों के 5 मिनट के उद्बोधन में भी पीछे से माइक बन्द करके उन्हें अपना वक्तव्य समाप्त करने का निर्देश देना ,अवश्य अपमान जनक लगा । 

निश्चित रूप से यह एक धर्म सभा थी । मंच से पूर्व ही श्रोताओं को किसी भी किस्म के जयकारे ,नारे आदि लगाने का सख्त निषेध किया गया था , किन्तु प्रधानमंत्री जी के आते ही कुछ लोगों ने उनसे संबंधित नारे भी लगाकर धर्मसभा की गरिमा को ध्वस्त करके उसका राजनीतिकरण करने का भी प्रयास किया । 

किन्तु प्रधानमंत्री मोदी जी ने अत्यंत गंभीर, विनम्रतापूर्ण और गरिमापूर्ण वक्तव्य देकर लोगों को प्रभावित किया । उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र के उत्सव के बीच ,चुनावी रैलियों के बीच इस तरह की धर्म सभा मुझे सुकून देने वाली है ।

नारों को सुनकर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सभा में जो बात मैं नहीं कह सकता ,उसकी पूर्ति आप कर रहे हैं । 

प्रिय बहन डॉ इंदु जैन Indu Jain  ने संस्कृति मंत्रालय की तरह से प्रधानमंत्री जी द्वारा भगवान् महावीर को अर्घ समर्पित करते समय , संस्कृत भाषा में महावीराष्टक स्तोत्र का प्रमुख रूप से शास्त्रीय विधि से प्रस्तुतिकरण किया गया । उन्होंने समारोह आरंभ होने के पूर्व सामूहिक रूप से णमोकार मंत्र का उच्चारण करवाया, नैतिकता की सुरसरिता वाला गीत बुलवाया , जिससे वातावरण धर्ममय और आध्यात्मिक हो गया था ।

कार्यक्रम के उद्घोषक
संचालक महोदय ने भी अत्यंत विनम्र और मधुर स्वर में शब्दों का सुंदर संयोजन करते हुए अनुशासित तरीके से कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया ।

इस अवसर पर चाणक्य वार्ता का आचार्य विद्यासागर विशेषांक भी उसके संपादक डॉ अमित जैन जी से प्राप्त कर प्रसन्नता हुई ।

कुल मिलाकर कार्यक्रम बहुत आनंद दायक रहा और भारतमंडपम् में भारतीय संस्कृति ,ज्ञान विज्ञान ,कला और योग के दर्शन करके भी गौरव की अनुभूति हुई ।

अनेकांत जैन 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view