सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ओमिक्रोन से सावधान रहे जैन समाज

*ओमिक्रोन से सावधान रहे जैन समाज*

डॉ अनेकान्त कुमार जैन, नई दिल्ली

हमारे साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारी स्मृति बहुत कमजोर हो गई है । अभी अप्रैल मई के महीने में कोरोना महामारी का जो जलजला हमने साक्षात अनुभूत किया उसे भूल कर और कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी को नजर अंदाज कर पुनः धार्मिक स्थलों पर वैसा ही माहौल बनाने लगे हैं जो खतरनाक हो सकती है ।  

ऐसा लगता है कि
अभी हमें धर्म स्थल खोलने की अनुमति मिली है तो हम पूरी कोशिश में हैं कि देव दर्शन भी बंद हो जाएं ।

अब हम ऐसा न करें कि हमें देव दर्शन भी न मिलें । भारत में चेतावनी है कि अगले तीन महीने बहुत खतरनाक हैं । तीसरी लहर का नया वैरिएंट पहले से भी ज्यादा खतरनाक रहेगा । 

इसके बावजूद भी बड़े बड़े सामूहिक विधान हो रहे हैं , बड़े स्तर पर प्रतिष्ठा आदि महोत्सव की तैयारियां हो रहीं हैं । तीन चार महीने तक के बड़े बड़े कार्यक्रम बन गए हैं । सामूहिक अभिषेक हो रहे हैं ।जुलूस भी निकल रहे हैं ।  

2021 में हमने कितने ही साधु संतों को खोया , कितने सगे ,परिचितों को खोया ,कितनों ने संक्रमित होकर इलाज में अपना सब कुछ गंवाया । यह सब कुछ सभी का प्रत्यक्ष भुगता हुआ है फिर भी चेते  नहीं तो कोई क्या करे ? 

अच्छा तो यह हो कि महोत्सव बाह्य क्रियाओं की अपेक्षा आध्यात्मिक ज्यादा हो । आगे सब कुछ ठीक रहा तो बहुत कुछ करेंगे और करते भी आये हैं । थोड़ा सा विवेक  जागृत करें और ऐसा माहौल रखें कि थोड़ा बहुत सब कुछ चलता रहे , न कि पिछले वर्ष की तरह एकदम से सबकुछ बंद हो जाये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view