सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मंदिर मस्जिद भी खुलवा देंगे

*मंदिर मस्जिद भी खुलवा देंगे*

अब 
मंदिर मस्जिद
की जगह
घर में ही बनाओ
और 
भगवान् की
फोटो की जगह 
रखो दर्पण 
रोज निहारो 
अपना रूप
और करो 
खुद से ही 
सवाल 
कि
क्या तुम 
खुद को
खुदा की
बंदगी के भी
काबिल 
समझते हो ?

और मिल जाए 
जवाब
तो बता देना 
धर्म स्थान का
लॉक डाउन भी
खुलवा देंगे ।

कुमार अनेकांत©️
६/०४/२०२०

टिप्पणियाँ