सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भगवान् महावीर की दृष्टि में लॉक डाउन

*भगवान् महावीर की दृष्टि में लॉक डाउन*

*प्रो अनेकांत कुमार जैन*,नई दिल्ली

भगवान महावीर की वाणी के रूप में
प्राकृत तथा संस्कृत भाषा में रचित हजारों वर्ष प्राचीन  शास्त्रों में गृहस्थ व्यक्ति को बारह व्रतों की शिक्षा दी गई है जिसमें चार शिक्षा व्रत ग्रहण की बात कही है ,जिसमें एक व्रत है  *देश व्रत* । गृहस्थ के जीवन जीने के नियमों को बताने वाले सबसे बड़े संविधान वाला पहला संस्कृत का  ग्रंथ *रत्नकरंड श्रावकाचार* में इसका प्रमाणिक उल्लेख है जिसकी रचना ईसा की द्वितीय शताब्दी में जैन आचार्य समंतभद्र ने की थी ।अन्य ग्रंथों में भी इसका भरपूर वर्णन प्राप्त है । 

कोरोना वायरस के कारण वर्तमान में जो जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन आवश्यक प्रतीत हो रहा है उसकी तुलना हजारों वर्ष प्राचीन भारतीय संस्कृत के शास्त्रों में प्रतिपादित देश व्रत से की जा सकती है ।

*देशावकाशिकं स्यात्कालपरिच्छेदनेन देशस्य ।*
*प्रत्यहमणुव्रतानां प्रतिसंहारो विशालस्य* ॥ ९२ ॥

*गृहहारिग्रामाणां क्षेत्रनदीदावयोजनानां च ।*
*देशावकाशिकस्य स्मरन्ति सीम्नां तपोवृद्धाः* ॥ ९३ ॥

*संवत्सरमृमयनं मासचतुर्मासपक्षमृक्षं च ।*
*देशावकाशिकस्य प्राहुः कालावधिं प्राज्ञाः* ॥ ९४ ॥

इन श्लोकों का भावार्थ यह है कि विशाल देश का ( स्थान का ) काल की मर्यादा पूर्वक (अर्थात् निश्चित समय सीमा तक ) 
प्रतिदिन पालन करना अर्थात् घर ,मुहल्ले, गांव ,शहर , जिला,प्रदेश ,खेत ,नदी, वन आदि की सीमा निर्धारित करके स्वयं ही निश्चित काल तक उसके बाहर न जाना देश व्रत है जिसका गृहस्थों को स्वयं ही पालन करना चाहिए । इसका काल वर्ष ,ऋतु, अयन,माह,चातुर्मास,पक्ष ( १५ दिन),नक्षत्र आदि कुछ भी हो सकता है । 

वर्तमान में लॉक डाउन ( प्राचीन देश व्रत)  में भारत वासियों की देश सीमा उनका अपना घर है और काल अवधि २१ दिन की है जो परिस्थिति के अनुसार बढ़ाई भी जा सकती है । 

हम सभी को ईमानदारी पूर्वक ,आत्मानुशासन से धैर्य के साथ इस लॉक डाउन पालन करते हुए घर पर ही रहना है कोई असावधानी नहीं करनी है क्यों कि 

*ये जब्र भी देखा है, तारीख़ की नज़रों ने* ।
*लम्हों ने ख़ता की थी, सदियों ने सज़ा पाई*।। 

इसलिए बिना परेशान या निराश हुए हमें आत्म बल के साथ इस आशा से लॉकडाउन का पालन करते रहना है कि

*बहुत दौर गुजरे हैं तारिखियों में ऐसे* ,
*ये दौर भी गुजर जाएगा*।

*थाम लो पांव अपने ही घरों में कुछ दिन* ,
*यारों एक दिन ये मंजर भी थम जाएगा*।।



#अध्यक्ष - जैन दर्शन विभाग , श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,नई दिल्ली -१६

drakjain2016@gmail.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view