सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धर्म प्रवचन /शास्त्र स्वाध्याय /पाठशाला/ शिविर आदि का प्रचार क्यों जरूरी है ?

*धर्म प्रवचन /शास्त्र स्वाध्याय /पाठशाला/ शिविर आदि का प्रचार क्यों जरूरी है ?*

प्रो अनेकांत कुमार जैन ,नई दिल्ली 

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि धर्म के क्षेत्र की अन्य क्रियाएं जैसे पंचकल्याणक,विधान,शोभा यात्रा,जयंती आदि अनेक गतिविधियों का प्रचार प्रसार बहुत जोर शोर से किया जाता है । उसमें भीड़ एकत्रित करने के लिए अन्यान्य स्थानों से नियमित बसें आदि भी चलवाई जाती हैं । टीवी चैनलों अखबारों पर उसके विज्ञापन प्रकाशित होते हैं । इन सबके लिए बहुत व्यय भी किया जाता है । तब जाकर ये कार्यक्रम सफल होते हैं । किंतु यदि कहीं नियमित शास्त्र स्वाध्याय और कक्षा प्रवचन,ज्ञान शिविर,पाठशाला आदि चल रहे हों तो उसका प्रचार प्रसार उसका विज्ञापन तो छोड़ो कभी कभी मंदिर जी के सूचना बोर्ड पर उसकी सूचना भी नहीं लिखी होती है । कभी कभी वहां माइक आदि की व्यवस्था तक भी नहीं बन पाती है । 

विचार करें ! जब संसार के विषय भोग की सामग्री जैसे वस्त्र,भोजन,सोना,चांदी , सौन्दर्य प्रोडक्ट, मनोरंजन, कषाय  वृद्धि के अन्य संसाधन,  जिनके अनादि से गहन संस्कार हैं उनके लिए भी लाखों करोड़ों विज्ञापन में खर्च करो ,भोग के लिए उकसाओ ,तरह तरह के उपाय करो तब जाकर किसी तरह ये चीजें बिकती हैं , तब ऐसे समय में विषय भोग आदि से छुड़ाने वाले,वैराग्य वर्धक ,ज्ञान वर्धक , भव दुखों का एहसास कराने वाले , आत्म तत्व का अनुभव करवाने वाले प्रवचन स्वाध्याय कक्षा पाठशाला आदि में बिना प्रचार प्रसार के ,बिना अन्य प्रलोभन के ,बिना सूचना और बुलावे के लोग आ जाएं - ये कैसे संभव है ? 

लोगों की रुचि बदल दी गई है ,लोग मात्र क्रियाओं में धर्म मान रहे हैं,ज्ञान की महिमा ही नहीं है । 

एक कवि सम्मेलन करवाते हैं तो कवियों के चित्र पोस्टर गली गली में चिपकवा देते हैं ,लेकिन यदि एक विद्वान् वक्ता किसी जैन दर्शन विषय को समझने समझाने बुलाते हैं तो उसका नाम भी सूचना पट्ट तक पर नहीं लिखते । इस ग्लैमर वर्ड में भी हम चाहते हैं प्रवचन स्वाध्याय आदि यह सब बिना किसी पुरुषार्थ के चले तो चले - हमें कुछ नहीं करना पड़े । 

इसीलिए नियमित शास्त्र स्वाध्याय,शिविर,पाठशाला में नए लोग आकर्षित नहीं होते हैं और पुराने लोगों  की परंपरा समाप्त हो रही है । 

यह परंपरा
यदि कहीं किसी तरह चल भी रही है तो उसके हज़ार दुश्मन हैं। इसमें सच्ची बात सामने आती है ,लोगों को सच्चे धर्म का पता चलता है ,लोग असली नकली धर्मात्माओं का फर्क समझने लगते हैं । इसलिए नकली धर्मात्माओं को किसी न किसी बहाने यह बंद करवाने में ही अपनी सुरक्षा नज़र आती है ।

जिन शासन यदि भविष्य में बचेगा तो शास्त्र सभाओं से बचेगा । नए लोग यदि जैन बनेंगे तो इन्हीं शास्त्र सभाओं,शिविरों,पाठशालाओं से बनेंगे । धर्म तीर्थ यदि अभी तक चला है तो इन्हीं प्रक्रियाओं से चला है । 

इसलिए जो लोग समझदार हैं , वास्तव में जिन शासन की स्थाई सुरक्षा चाहते हैं , तो शास्त्र स्वाध्याय ,शास्त्र प्रकाशन और इसका जबरजस्त प्रचार प्रसार जितना हो सकें करें । इसके व्यय को व्यय न समझें ,  सच्चा इन्वेस्टमेंट मानें, यही भव से पार लगाएगा ,बाकी सब यहीं धरा रह जाएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view