सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोच बदलेगी तो समाज बदलेगा


प्रोफेशनल होकर कैसे करें धर्म और समाज सेवा ?

आज शिक्षा का विकास बहुत हो गया है .ज्ञान के इस विकास ने रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खोल दिए हैं.निश्चित रूप से ज्ञान विज्ञान,आधुनिक संसाधन तथा पैसे से संपन्न नयी पीढ़ी यह भी सोचने लगी है कि जीवन की सभी सफलताओं को प्राप्त करने के बाद हम अपने धर्म संस्कृति और समाज के लिए भी क्या कुछ कर सकते हैं? कई बार समाज के झगडों तथा धार्मिक भ्रष्टाचार की सच्ची झूठी बातों को देख सुन कर ये विचलित हो जाते हैं.क्यों कि इनकी प्रोफेशनल लाइफ में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं चलता .फलतः ये दूर भागने लगते है.इसके कारण इन्हें वो बातें भी सीखने को नहीं मिल पाती जिनसे इनका आध्यात्मिक व्यक्तित्व बनता तथा भौतिक दुनिया में जीने का सही तरीका समझ में आता .हम यहाँ कुछ बिन्दुओं पर विचार करेंगे और मैं चाहता हूँ यह एक विचार श्रृंखला बने,आप सभी अपने विचार इस क्षेत्र में फैलाएं .मैं अपने विचारों के शतप्रतिशत प्रायोगिक होने का दावा नहीं करता.मैं चाहता हूँ आप उसमें सुधार करके प्रस्तुत करें .किन्तु सोचें जरूर ,क्यों कि सोचना बंद पड़ा है.सोच बदलेगी तो समाज बदलेगा .

१.चाहे कुछ भी हो हम अपने धर्म दर्शन से सम्बंधित अच्छे लेखकों कि अच्छी सरल किताबे जरूर पढ़े.तथा अपनी कुछ राय बनायें .कोई शंका हो तो sms , e-mail, face book आदि के द्वारा उसका समाधान जरूर प्राप्त करें .

२.जब भी छुट्टी हो किसी तीर्थ ,मंदिर या म्युजियम में जरूर जायें.

३.आप जिस भी क्षेत्र में प्रोफेशनल महारत रखते हैं उसका उपयोग धर्म और संस्कृति की सेवा में जरूर करें ,क्यों कि इस क्षेत्र में मूर्ख, अपरिपक्व और स्वार्थी लोगों कि भरमार है.इसी कारण यह दशा बन जाती है कि आपको ये स्तरहीन और पिछड़े दीखते हैं.

४.पुरानी संस्थाओं को जीवित करें .अपना हुनर वहाँ दिखाएँ.

५.आप जैसे योग्य और समर्पित लोगों कि उपेक्षा के कारण धर्म के क्षेत्र में निकम्मे और धूर्त लोग राज करते हैं.और इस पवित्र आध्यात्मिक क्षेत्र को बदनाम करते हैं.

६.धार्मिक लोगों के अभिशाप से डरें नहीं ,ये मूर्ख इसी डर का व्यवसाय करते हैं.

७.अपने वैज्ञानिक ज्ञान का प्रयोग धर्म कि वास्तविक व्याख्या में करें.

८.अंध विश्वासों में न फसें बल्कि फंसे हुए लोगों को मुक्त करें.

९.धार्मिक भ्रष्टाचार दूर करना नयी पीढ़ी का कर्तव्य है.

१०.विश्वास कीजिये ,मसीहा कभी आसमान से नीचे नहीं उतरते,वो हमारे भीतर हैं.हम उन्हें दबा कर रखते हैं.यह सोच कर कि हमें क्या करना ?

भारत के पढ़े लिखे मूर्खों के कारण ही निर्मल बाबा जैसे पनपते हैं .टी.वी. चैनल अंध विश्वाश को फैलाने में पूरा योगदान देते है.शिक्षा के विकास के बाद भी भारत में अंध विश्वाश के लिए पूरा मार्केट है.निर्मल बाबा जैसों ने बता दिया है कि ज्ञान विज्ञान सब फेल है बस चमत्कार को नमस्कार .आज अगर नयी पीढ़ी इस सोच को नहीं बदलेगी तो कौन बदलेगा ?

डॉ . अनेकान्त कुमार जैन

anekant76@yahoo.co.in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view