सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

वीर निर्वाण दीपोत्सव और सबसे प्राचीन संवत्

वीर निर्वाण दीपोत्सव और सबसे प्राचीन संवत्   प्रो.डॉ.अनेकांत कुमार जैन  आचार्य-जैन दर्शन विभाग  श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय             नई दिल्ली-16 दीपावली भारत का एक ऐसा पवित्र पर्व है जिसका सम्बन्ध भारतीय संस्कृति की सभी परम्पराओं से है ।भारतीय संस्कृति के प्राचीन जैन धर्म में इस पर्व को मनाने के अपने मौलिक कारण हैं ।आइये आज हम इस अवसर पर दीपावली के जैन महत्त्व को समझें ।ईसा से लगभग ५२७  वर्ष पूर्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के समापन होते ही स्वाति नक्षत्र में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का वर्तमान में बिहार प्रान्त में स्थित पावापुरी से निर्वाण हुआ था। भारत की जनता  ने अमावस्या को   प्रातः काल जिनेन्द्र भगवान की पूजा कर निर्वाण लाडू (नैवेद्य) चढा कर पावन दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया । यह उत्सव आज भी अत्यंत आध्यात्मिकता के साथ देश विदेश में मनाया जाता है । इसी दिन रात्रि को शुभ-बेला में भगवान महावीर के प्रमुख प्रथम शिष्य गणधर गौतम ...

क्या सभी एकान्त मिलकर अनेकान्त बन जाता है?

*क्या सभी एकान्त मिलकर अनेकान्त बन जाता है?*  -प्रो. वीरसागर जैन अनेकांतवाद की चर्चा करते समय प्राय: यह प्रश्न उपस्थित होता है कि क्या सभी एकांतों को मिला देने से अनेकांत बन जाता है और इस प्रश्न का उत्तर विद्वानों में अंत तक मतभेदपूर्ण ही बना रहता है, कोई समाधान नहीं निकल पाता है । कुछ विद्वान कहते हैं कि हाँ, सभी एकांतों को मिलाने से ही तो अनेकांत बनता है, एकांतों के समूह को ही तो अनेकांत कहते हैं । किन्तु इसके विपरीत कुछ विद्वान कहते हैं कि नहीं, ऐसा कदापि नहीं हो सकता, एकांतों को मिला देने से अनेकांत नहीं बन सकता, क्योंकि एकांत तो मिथ्या होते हैं और मिथ्याओं का समूह मिथ्या ही रहेगा, सम्यक् नहीं हो सकता, दस-दस वर्ष के दो लड़के मिलकर बीस वर्ष का एक नहीं बन सकता । दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात दृढ़ता से प्रस्तुत करते हैं और समर्थन में कुछ गाथा, श्लोक, उदाहरण आदि भी प्रस्तुत करते हैं । शास्त्रों में भी इन दोनों के संकेत मिल जाते हैं । इस प्रकार इस महत्त्वपूर्ण प्रश्न के सम्बन्ध में विद्वानों तक में मतभेद बना रहता है, बात स्पष्ट नहीं होती कि आखिर सही बात क्या है । सभी एकांतों के मिलने से...

प्रो.अनेकान्त आचार्य हस्ती स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित

 प्रो.अनेकान्त आचार्य हस्ती स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ द्वारा प्रवर्तित संघ के सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक अवार्ड 'आचार्य हस्ती स्मृति सम्मान 2025' जैनदर्शन और प्राकृत भाषा के युवा मनीषी प्रो अनेकान्त कुमार जैन ,आचार्य - जैनदर्शन विभाग,श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,नई दिल्ली को उनके साहित्यिक अवदान के लिए दिनाँक 27/09/2025 को  संघ द्वारा विशाल स्तर पर जोधपुर में आयोजित गुणी अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री अतुल भंसाली जी  ,संघ संरक्षक श्री मोफतराज जी मुणोत , अध्यक्ष श्री नवरत्न डागा,मुख्य अतिथि प्रो प्रेमसुमन जैन जी गुणी अभिनंदन चयन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बोहरा ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद चोपड़ा  ने शाल ,माला ,शील्ड तथा चेक से सम्मानित किया ।  ज्ञातव्य है कि पूर्व में राष्ट्रपति तथा उ.प्र. राज्यपाल द्वारा सम्मानित प्रो.अनेकान्त कुमार जैन लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ मनीषी प्रो डॉ फूलचंद जैन प्रेमी जी ,तथा  विदूषी डॉ मुन्नीपुष्पा जैन ,वाराणसी के ज्येष्ठ सुपुत्र हैं ...

वर्तमान में स्वाध्याय परम तप क्यों है ?

वर्तमान में स्वाध्याय परम तप क्यों है ?      - प्रो अनेकान्त कुमार जैन ,नई दिल्ली  वर्तमान में पंचकल्याणक , महामस्तकाभिषेक,चातुर्मास आदि और बड़े बड़े धार्मिक आयोजन करवाना फिर भी आसान लगता है किंतु नियमित शास्त्र स्वाध्याय चलाना बहुत कठिन दिखाई देता है ।  जबकि स्वाध्याय शास्त्र सभा में कम से कम सिर्फ चार चीजें चाहिए 1. एक शास्त्र चाहिए 2.एक पढ़ने वाला 3.कम से कम दो सुनने वाले 4.सुनने सुनाने वाले की पवित्र भावना, बस । इसके लिए तो करोड़ो की बोली,लाखों के टेंट और स्पीकर साउंड,भोजन व्यवस्था ,पोस्टर ,बैनर,पूजन सामग्री के खर्च आदि आदि भी जरूरी नहीं होती ।  जब कि अन्य कार्यक्रम के लिए ये बहुत जरूरी और अनिवार्य हैं । फिर भी मात्र इन चार सहज चीजों का संयोग आज के समय में कितना कठिन है । यह बहुत गंभीरता से विचारणीय है ।  शायद यही कारण है कि स्वाध्याय को परम तप कहा गया है । मगर इसे 'परम' तो छोड़ो कोई सामान्य तप भी मानने को तैयार नहीं है ।  प्रसन्नता की बात है कि श्रावक के छह कर्तव्यों में  देव पूजा- अभिषेक न हो , गुरु पूजा न हो , दान न हो तो तो थोड़...

आत्मानुभूति का पर्व

Youtube 10 lectures on Dashlakshan by Prof Anekant Jain

On the holy occasion of Dashlakshan Mahaparva from 28 Aug. to 6 September 2025 listen An eye opening Pravachan cum lectures by famous spiritual motivational speaker  *Prof Anekant Kumar Jain* (Awarded by President Of India) SLBSNS University ,New Delhi  LECTURE TOPICS: *Day 1:क्षमा Forgiveness for Peace of Mind* https://youtu.be/jGOveJxcL44?si=Q3hVQSHXROCxg11d Day 2: मार्दव Humility and the Transformation of Hearts https://youtu.be/LpEP99qTbsY?si=H_0D2RkjCmUQX0NS Day 3: आर्जव The Key to Success in Worldly Life https://youtu.be/Lppti-HhxiE?si=TCE3uyjWj7MnbbZC Day 4: शौच Cleansing Your Inner Self https://youtu.be/GbdfVapKAJQ?si=LsgtNezc7HroQf50  Day 5:  सत्य Truthfulness for Purity in Your Life https://youtu.be/_V9pLaaRGEw?si=UridFweTxfkzBXpk Day 6: संयम Mastery Over Oneself https://youtu.be/nAeLVIm1TPE?si=RbV1GpPZCExtdoI_ Day 7: तप Destroying Accumulated Karmas https://youtu.be/b0XKhRW1Cww?si=Ej1S2JMwsBZ3Szrl Day 8: त्याग The Strength of Determination Over Acquisition...

'वीतराग विज्ञान' और 'अर्हं योग' दोनों आगम सम्मत वाक्य हैं

'वीतराग विज्ञान' और 'अर्हं योग' दोनों  आगम सम्मत वाक्य हैं* प्रो अनेकान्त कुमार जैन अल्पश्रुतं श्रुतवतां परिहास-धाम, त्वद्भक्ति-रेव-मुखरी-कुरुते बलान्माम् । जिनेन्द्र सिद्धांत कोष में आगम को लेकर जिनेन्द्र वर्णी जी ने एक भूमिका लिखी है जो मेरे इस लघु लेख का अभिप्राय  प्रगट करने के लिए पर्याप्त है - *जैनागम यद्यपि मूल में अत्यंत विस्तृत है पर काल दोष से इसका अधिकांश भाग नष्ट हो गया है। उस आगम की सार्थकता उसकी शब्द रचना के कारण नहीं बल्कि उसके भाव प्रतिपादन के कारण है। इसलिए शब्द रचना को उपचार मात्र से आगम कहा गया है। इसके भाव को ठीक-ठीक ग्रहण करने के लिए पाँच प्रकार से इसका अर्थ करने की विधि है - शब्दार्थ, नयार्थ, मतार्थ, आगमार्थ व भावार्थ। शब्द का अर्थ यद्यपि क्षेत्र कालादि के अनुसार बदल जाता है पर भावार्थ वही रहता है, इसी से शब्द बदल जाने पर भी आगम अनादि कहा जाता है।* मुगल काल में और उसके बाद भी मूल जिन शासन की रक्षा करने वाले हमारे प्राचीन मनीषी पंडित बनारसी दास जी ,पंडित दौलतराम जी ,पंडित टोडरमल जी ,पंडित सदासुखदास जी ,पंडित जयचंद जी छाबड़ा आदि आदि अनेक विद्वान् जिनके...

अप्रभावित रहना भी सीखिए....

अप्रभावित रहना भी सीखिए जीवन एक संगीत है । जैसे कोई वास्तविक संगीतकार जब सात सुरों को साधता है तो उसमें इतना डूब जाता है कि उसे पता ही नहीं होता कि उसके आस पास जुड़े लोग उसके प्रति क्या प्रतिक्रिया कर रहे हैं ?  वो उन सभी से अप्रभावित रहकर सिर्फ संगीत की साधना करता है और उसमें अपनी महारथ हासिल करता है । वह उसके असली आनंद में इतना मगन रहता है कि किसी की प्रशंसा का कृत्रिम आनंद और किसी की निन्दा का कृत्रिम दुःख उसे महसूस ही नहीं होता । आपने देखा होगा इस दुनिया में बमुश्किल ज्यादा से ज्यादा 25-50 लोग आपके संपर्क में  ऐसे होंगे जिनके  कारण आपको अमुक व्यक्ति से, अमुक समाज से ,अमुक जाति से ,अमुक धर्म से ,अमुक क्षेत्र से ,अमुक देश से और सारे संसार से व्यर्थ ही नफ़रत होने लगी होगी ।  उनकी एक लिस्ट बनाइये और मात्र उन 25-50 लोगों को ,उनके दुराग्रहों को ,उनके आप पर झूठे प्रभाव को  अपने जीवन से निकाल फेंकिये ,फिर देखिए ये दुनिया कितनी खूबसूरत है ।  फिर आपको गहराई से महसूस होगा कि ये सब इतना बुरा भी नहीं था जितना आपके दिमाग में भर दिया गया था ।  आपको पहली...

'संत निवास' - नामकरण से पूर्व जरा सोचें ?

'संत निवास' - नामकरण से पूर्व जरा सोचें ? अक्सर कई तीर्थों आदि धार्मिक स्थानों पर जाने का अवसर प्राप्त होता है । विगत वर्षों में एक नई परंपरा विकसित हुई दिखलाई देती है और वह है - संत निवास,संत निलय ,संत भवन , संत शाला आदि आदि नामों से कई इमारतों का निर्माण ।  हमें गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए कि हमारे साधु संत उन भवनों में मात्र कुछ दिन या कुछ माह ही प्रवास करते हैं , न कि निवास करते हैं तब अनगारी साधु संतों के आगारत्व को साक्षात् प्रदर्शित करता यह नामकरण कहाँ तक उचित है ? फिर उसमें AC कूलर फिट करवाते हैं अन्य समय में वर्ष भर उस भवन का अन्यान्य सामाजिक कार्यों में उपयोग भी कर लेते हैं लेकिन उस भवन का नामकरण संत निवास कर देते हैं ।  यहाँ अच्छे भवन निर्माण का निषेध नहीं किया जा रहा है और न ही इस बात का निषेध किया जा रहा है कि उसमें साधु संतों का अल्प प्रवास हो ,यहाँ प्रश्न सिर्फ इतना है कि नामकरण उनके नाम पर क्यों ?  और भी बहुत दार्शनिक और साहित्यिक नाम जैसे ' अहिंसा भवन' , ' प्राकृत भवन ' , ' समयसार भवन ', अनेकान्त भवन , तत्त्वार्थसूत्र निलय...

चातुर्मास के चार आयाम

चातुर्मास के चार आयाम प्रो.अनेकांत कुमार जैन*  चातुर्मास वह है जब चार महीने चार आराधना का महान अवसर हमें प्रकृति स्वयं प्रदान करती है ।अतः इस बहुमूल्य समय को मात्र प्रचार में खोना समझदारी नहीं है । चातुर्मास के चार मुख्य आयाम हैं - सम्यक् दर्शन ,ज्ञान ,चारित्र और तप ।  इन चार आराधनाओं के लिए ये चार माह सर्वाधिक अनुकूल रहते हैं , आत्मकल्याण के सच्चे पथिक इन चार माह को महान अवसर जानकर मन-वचन और काय से इसकी आराधना में समर्पित हो जाते हैं । आगम में भी कहा गया है -      उज्जोवणमुज्जवणं णिव्वाहणं साहणं च णिच्छरणं।     दंसणणाणचरित्तं तवाणमाराहणा भणिया।  (भगवती आराधना / गाथा 2) अर्थात् सम्यग्दर्शन सम्यग्ज्ञान, सम्यग्चारित्र व सम्यक्तप इन चारों का यथायोग्य रीति से उद्योतन करना, उनमें परिणति करना, इनको दृढ़ता पूर्वक धारण करना, उसके मंद पड़ जाने पर पुनः पुनः जागृत करना, उनका आमरण पालन करना आराधना कहलाती है। आधुनिकता और आत्ममुग्धता के इस दौर में जब चातुर्मास के मायने मात्र मंच,माला,माइक और मीडिया तक ही सीमित करने की नाकाम कोशिशें हो रहीं हों तब ऐस...

जगत की निंदा प्रशंसा से कुछ नहीं होता

*जगत की निंदा प्रशंसा से कुछ नहीं होता* प्रो.अनेकान्त कुमार जैन ,नई दिल्ली  हममें से अधिकांश लोग लोक की सारहीन निंदा या प्रशंसा के चक्कर में आकर अपना बहुमूल्य मन,जीवन और समय व्यर्थ गवां दिया करते हैं ।  संसार ओछे लोगों का साम्राज्य है । यहाँ चप्पे चप्पे पर ऐसे लोग मिल जाते हैं जो निंदा के द्वारा आपके मनोबल को तोड़ने का प्रयास करते हैं या फिर व्यर्थ की प्रशंसा करके आपके मजबूत मन को गुब्बारे की तरह हद से ज्यादा फुला कर फोड़ने  की कोशिश में रहते हैं ।  यदि हम जगत की इन दोनों प्रतिक्रियाओं से प्रभावहीन होकर ऊपर उठने की कला नहीं सीख पाए तो कभी भी अपना कल्याण नहीं कर सकते हैं ।  भेद विज्ञान एक ऐसी कला है जो हमें इन छुद्र चीजों से प्रभावित होने से बचाये रखती है ।  वर्तमान में इस कला की आवश्यकता इसलिए ज्यादा है कि सोशल मीडिया पर बुलिंग और मीम की शिकार नई पीढ़ी उम्र की उठान पर ही घनघोर हताशा और निराशा की शिकार है । आत्ममुग्धता के इस भयानक दौर में न तो निंदा सहने की क्षमता बची है और न ही प्रशंसा को पचाने की पाचन शक्ति । अब तो हमने अपने मन के महल की सारी चाबि...