सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यटन से पर्यावरण और पवित्रता दोनों का नुकसान होता है

पर्यटन से पर्यावरण और पवित्रता दोनों का नुकसान होता है

प्रो अनेकान्त कुमार जैन 

हम सभी इस बात के प्रत्यक्ष गवाह हैं कि जहाँ जहाँ पर्यटन विकसित होता है वहाँ  आमदनी में भले ही कुछ इज़ाफ़ा होता हो पर पर्यावरण का काफी नुकसान होता है । 

लगभग सभी पर्यटन स्थलों पर चिप्स कुरकरे के पैकेट,गुटखे तम्बाकू सिगरेट के पैकेटआदि तथा शराब की बोतलें पानी की प्लाटिक बोतलें आदि अत्यधिक मात्रा में फैली दिखती हैं ।  नदी नाले पहाड़ आदि में इनका कचड़ा दिखाई देता है । 
होटलों रेस्टोरेंटों में शराब और मांसाहार मुख्य रूप से होता । 
जीव जंतु जो इको सिस्टम को संतुलित रखते हैं उन्हें मारा जाता है और भोजन बनाया जाता है । 

आय,
व्यापार और रोज़गार का तर्क यदि इतना ही महत्त्वपूर्ण है तो ड्रग्स के व्यापार की छूट भी होनी चाहिए क्यों कि वह आय और रोज़गार का बहुत बड़ा साधन है । किंतु वह समाज और मनुष्य के लिए हानिकारक है इसलिए प्रतिबंधित है और अपराध की श्रेणी में आता है । 

इसी तरह जैन धर्म स्थलों को पर्यटन स्थल बनाना भी धर्म संस्कृति मूल्य और त्याग तपस्या की सनातन परंपरा को अपवित्र करना है । जिस धर्म के साधु और भक्त अपने तीर्थ स्थल को अपनी आत्मा मानते हों और साधना, त्याग तपस्या की प्रेरणा मानते हों उसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करके उसकी पवित्र परंपराओं को नष्ट करना धर्म और पर्यावरण दोनों को नष्ट करना है । 
सम्मेद शिखर ,मधुबन,गिरिडीह आदि आसपास के स्थानों पर बसने वाले लोगों से यदि पूछा जाए तो वे बताएंगे कि सदियों से जैन तीर्थ यात्री उनकी आजीविका के प्रमुख स्रोत रहे हैं । वहाँ स्थापित सैकड़ों जैन संस्थाएं निःशुल्क अस्पताल, विद्यालय तथा नौकरियां आदि देकर वहाँ की स्थानीय जाति और समाज की सेवा करती आई है । मानव सेवा और प्राणी रक्षा की भावना से काफ़ी कार्य इस क्षेत्र में जैन समाज के द्वारा किये जाते हैं । पर्वत पर वन्य जीव इस तीर्थयात्रा से स्वयं को सुरक्षित और आज़ाद महसूस करते हैं । व्यसन मुक्त और अत्यंत संवेदनशील जैन तीर्थयात्री पर्वत पर थूकना भी पाप मानते हैं ,वे इसके कण कण की पूजा करते हैं । वे प्लास्टिक और धुंए का प्रदूषण वहां नहीं फैलाते । इन सबके साथ शुद्ध आध्यात्मिक भावना और पूजा ,ध्यान ,स्तुतियाँ वहाँ के वातावरण और पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं ।

अतः हमारा मानना है कि प्रकृति के सौंदर्य को पर्यटन के नाम पर भुनाना पर्यावरण की सुरक्षा पर सबसे बड़ी सेंध है । 

सैरगाह मत कहो खुदा के दर को शहंशाह 
हम वहां इबादत को जाते हैं सैर को नहीं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

प्रवचनों में न हो मूल सिद्धांतों का हनन

*प्रवचनों में मत कीजिये मूल सिद्धांतों का हनन* प्रो.डॉ.अनेकान्त कुमार जैन** (29/1/2022) प्रवचन करना ,भाषण देना ,लेख लिखना,संपादकीय लिखना,कविता लिखना एक  कला है किंतु उसमें जो विषय वस्तु प्रस्तुत की जाती है वह योग्यता के आधार पर प्रस्तुत होती है ।  वर्तमान में जैन परंपरा में प्रवचन करने तथा भाषण देने वालों का एक बड़ा समुदाय बनता जा रहा है । यह एक सुखद बात है क्यों कि पहले के समय में उपदेश देने वाले बहुत दुर्लभ होते थे ।  इसी तरह लेखन ,पत्रकारिता ,संपादन आदि में भी समाज का एक बड़ा वर्ग कार्य कर रहा है । यह भी एक शुभ संकेत है ।   मैं बिना किसी एक का नाम लिए ,लगभग उन सभी जैन प्रवचनकारों और लेखकों को एक सलाह देना चाहता हूँ जो जैन दर्शन  ,धर्म और संस्कृति विषयक प्रवचन और लेखन करते हैं । अभी कुछ समय से tv और पत्र पत्रिकाओं को देखने से ऐसा महसूस हुआ कि कई लोगों में बोलने और लिखने की बहुत अच्छी कला तो है किंतु उन्हें जैन दर्शन के मूलभूत सिद्धांतों की स्पष्ट जानकारी नहीं है । या तो उन्होंने स्वाध्याय आदि व्यवस्थित रूप से नहीं किया या सही शिक्षा प्राप्त नहीं की है या जन...