सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रचंड वैराग्य का निमित्त बन रहा है 2020

*प्रचंड वैराग्य का निमित्त बन रहा है 2020*

लगभग रोज ही आये दिन हम अपने गुरुओं ,रिश्तेदारोँ, परिजनों,मित्रों तथा अन्यान्य लोगों का वियोग सहन कर रहे हैं ।

2020 में कॅरोना ने हमें अनित्य की सिर्फ भावना ही नहीं करवायी है बल्कि प्रयोग भी करवाया है ।

इसके बाद भी हम आजकल अपने ही साधर्मी,सहकर्मी,सह निवासी,पड़ोसी  जनों से भी कितना द्वेष करने लगे हैं । 

हम अक्सर उन जीवों की रक्षा की चिंता,उनसे क्षमा प्रार्थना तो करते हुए दिखते हैं जो आंखों से दिखाई तक नहीं देते किन्तु जो सामने दिख रहे हैं,जो हमारे साथ रह रहे हैं, जिनसे हमारे साक्षात सरोकार हैं उनकी विराधना ,असातना की चिंता नहीं करते हैं । प्रत्युत अन्य लोगों की अपेक्षा उनसे ही ज्यादा द्वेष कर रहे हैं ।

जरा जरा सी बात पर उन्हें नीचा दिखाने और उनका अपमान करने से बाज नहीं आते ।

लोग रोज मर रहे हैं और हम अमरता के भ्रम में जी रहे हैं और जरा से परिग्रह के लिए दूसरों को कष्ट देकर पाप बांधे जा रहे हैं ।

जीवन में परिवर्तन नहीं कर रहे,कषाय कम नहीं कर रहे और सोच रहे हैं कि 11000/- की बोली लेकर सब पाप धुल जाएंगे ।

पिछले कई महीनों से शोक संदेश पढ़ रहे हैं ,उस पर श्रद्धांजली भी लिख रहे हैं किंतु अधिकांश अनासक्त भाव से औपचारिकता वश ।

ये प्रसंग तो प्रचंड वैराग्य के निमित्त हैं ,आज तो जिन्होंने अपनों को खोया है वे भी हफ्ते भर के भीतर ही अपनी सांसारिक उपलब्धियों का स्टेटस अपडेट करके लाइक्स बटोर रहे हैं ।

अब कोई नहीं रोता,रोता भी है तो कुछ समय के लिए ,
वियोग का दुख भी तेरहवीं के समय तक उत्सव में तब्दील हो जाता है ।
रिश्तेदार,परिजन भोजन की क्वालिटी चर्चा और आपस की कुशल क्षेम में व्यस्त दिखते हैं ।

सब यही सोचते हैं हम तो जिंदा है इतना ही बहुत है ।

अब शोक जैसे प्रसंग भी नाम मात्र के होते हैं ।इस निमित्त को हम वृथा ही गंवा देते हैं । 

जिनके परिजन का वियोग हुआ है उन्हें लोग दिलासा देते हैं दुख मत करो, रो मत , अब जो हुआ सो हुआ , होनहार ही ऐसी थी,खाना कब तक नहीं खाओगे,पानी तो पी लो,दुकान कब तक बंद रखोगे ..चलो अब खोल लो आदि आदि .....।

लेकिन शोक की दुर्दशा अब जिस तरह से की जा रही है उससे लगता है  अब संबोधन बदलने पड़ेंगे ...
थोड़ा तो दुख मना ले ,तेरा अपना था जो चला गया, कभी रो भी लिया कर ,  घर में गमी हुई है ...क्या खाना पीना ही लगा रखा है ,कुछ दिन तो दुकान बंद कर दे,
अरे ....कुछ दिन तो शोक मना ले .....तेरे ये...गए हैं ।क्या तुमने तीसरे दिन ही टीवी रेडियो बजाना शुरू कर दिए ?

तेरहवीं में जब किसी के यहां शोक मनाने उदास मन से जाते हैं वहां का माहौल देखकर अक्सर लगता है कि हम तो 12 दिन से व्यर्थ ही चिंतित थे यहां तो उनके अपनों में भी शोक काफूर हो चुका है ।


वैराग्य के इन महान निमित्तों को जो हमें जीवन धन पद आदि की सारहीनता और क्षण भंगुरता का एहसास कराने आये थे ,हम पर्दा डाल देते हैं और उसी क्रोध मान माया लोभ की दुनिया में पुनः मस्त हो जाते हैं ।

यही सोचते हुए कि हम तो अमर हैं ....

¶कुमार अनेकान्त,नई दिल्ली
drakjain2016@gmail.com
27/11/2020

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view