सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिगम्बर जैन मुनियों के मूलसंघ का इतिहास : एक झलक

*दिगम्बर मुनियों के मूलसंघ का इतिहास : एक झलक*

1.भगवान् महावीर के निर्वाण के 162 वर्ष बाद अंतिम श्रुत केवली भद्रबाहु ( प्रथम )  के समय ( 527+162 ) अर्थात् 364 BC को दिगंबर श्वेतांबर का भेद हुआ ।

2. उसके बाद दिगंबर परंपरा में 10 देशपूर्व धारी मुनि हुए - विशाख,क्षत्रिय, जयसेन, नागसेन, सिद्धार्थ, धृतिसेन,विजय, बुद्धिल,गंगदेव और सुधर्म । भद्रबाहु ( प्रथम ) के बाद इन सभी का कुल समय 183 वर्ष रहा ।

3. सुधर्म के बाद पांच मुनि 11अंग के धारी हुए - नक्षत्र,जयपाल,पांडु,ध्रुवसेन,कंस । इनका कुल समय 220वर्ष तक रहा ।

4. कंस के बाद चार मुनि एक अंगधारी ( आचरांगधारी ) हुए - सुभद्र,यशोभद्र,भद्रबाहु ( द्वितीय ) ,लोहाचार्य ( लोहोर्य ) । इनका कुल समय 118 वर्ष का रहा ।

यहां तक अर्थात्
162+183+220-118=683 वर्ष , अर्थात्  महावीर निर्वाण ( 527BC ) से 683 वर्ष  अर्थात् 156 AD  तक दिगंबर मुनि संघ एक रहा , उनके कोई भेद नहीं हुए थे ।

अर्थात् लोहाचार्य तक दिगंबर परंपरा में गण,कुल,संघ की स्थापना नहीं हुई थी । भगवान् महावीर का मूल संघ एक ही था ।

आचार्य शिवगुप्त और आचार्य अर्हद्वली के समय नवीन संघ और गण की स्थापना हुई ।आचार्य धरसेन और माघनंदी आचार्य अर्हद्वली के समकालीन थे  ।

आचार्य अर्हद्वली ने सितारा जिले  ( महिमा नगर  ) ( आंध्र प्रदेश) में एक विशाल यति सम्मेलन किया जिसमें 100-100 योजन तक के यति ( मुनि ) आकर सम्मिलित हुए । यह पञ्च वर्षीय युग प्रतिक्रमण था । काल के प्रभाव से मुनियों में अपने अपने शिष्य, संघ के प्रति स्वाभाविक रूप से पक्षपात जागृत हो गया था । आगे जाकर यह कहीं और विकार का कारण न बने अतः उन्होंने नंदी आदि अनेक अवांतर संघों में संघ को स्वतः ही विभाजित कर दिया । अतः निम्नलिखित संघ बन गए -  नंदी , वृषभ , सिंह देव,काष्ठा,वीर,अपराजित, पंच स्तूप , सेन, भद्र, गुण धर , गुप्त , चन्द्र ।

इसमें नंदी संघ आचार्य माघनंदी ,आचार्य कुंदकुंद,आचार्य उमास्वामी तक चला । ये वही मूल संघ था जो 156 AD  तक रहा ।

दिगम्बर श्रमण परंपरा में आ रही अनियमितता को सुधारने के लिए तथा मूल स्वरूप की रक्षा के लिए विशुद्धता वादी मुनियों ने जिस आंदोलन को चलाया उसे ही मूल संघ संज्ञा से कहा गया ।

इसके पुरोधा *आचार्य कुंदकुंद* बने ।आचार्य कुंदकुंद ने मूल स्वरूप को बचाने के लिए अष्ट पाहुड जैसे ग्रंथों का प्रण यन किया । इसलिए आज तक आचार्य कुंदकुंद की आम्नाय प्रसिद्ध है और मंगलाचरण में अन्य प्राचीन आचार्यों की अपेक्षा आचार्य कुंदकुंद को इसलिए स्मरण किया जाता है क्यों कि उन्होंने मूल स्वरूप की रक्षा में विशेष योगदान किया था ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view