सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लव जिहाद के दूसरे पहलू भी देखें


लव जिहाद के मुकाबले के लिए समाज में खुला माहौल भी बनाएं

- प्रो.डॉ अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली
drakjain2016@gmail.com

वर्तमान में लव जिहाद से पीड़ित समाज बहुत सदमे में है । वास्तव में यह वर्तमान के साथ साथ भविष्य के लिए भी बहुत चिंता का विषय है । गृहस्थों के साथ साथ ब्रह्मचारी और साधु वर्ग भी बहुत चिंतित हैं और तरह तरह के सुझाव प्रस्तुत कर रहे हैं ।

जितने सुझाव अभी तक दिखाई दे रहे हैं उन सभी का सार यही है कि परिवार में संस्कार दो । बेटियों को संस्कार दो । संस्कार और सिर्फ संस्कार का हल्ला गुल्ला मचा कर हम पुनः निश्चिंत हो जाएंगे । लेकिन सिर्फ  संस्कारों की दुहाई देने से क्या समाधान हो जायेगा ?

क्या हमने कभी इसके दूसरे पहलुओं पर विचार किया ? जब सभी समाधान बता रहे हैं तो मैं भी कुछ युगानुरूप समाधान आप सभी के समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ जिन सुझावों को साधक वर्ग अपनी मर्यादाओं के कारण प्रस्तुत नहीं कर सकता । मुझे विश्वास है कि यदि इस पर अमल किया गया तो हम अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं ।

1. प्रेम कब होता है ? जब हम आपस में मिलते हैं , एक दूसरे के विचारों से ,स्वभाव से प्रभावित होते हैं तब दो युवा दिल एक दूसरे में अपने जीवन का भविष्य देखने लगते हैं ।

2. आपको क्या लगता है ? हम एक धर्म और समाज के लोग कब एकत्रित होते हैं ? 99% धार्मिक समारोहों में ,जहां धर्म की प्रधानता होने से इस मेल मिलाप को पाप कहा जाता है ।

3. हम साधर्मी युवतियों और युवाओं के ऐसे कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करते जहां वे एक दूसरे को जान सकें ,स्वभाव,ज्ञान,सुंदरता,समान कैरियर आदि से लगातार परिचित हो सकें ।

4.फलस्वरूप युवा अपने शिक्षा स्थल,कार्य स्थल,कॉलोनी,अप्पर्टमेंट्स आदि स्थलों में अपने अनुरूप जीवन साथी खोजने लग जाता है फिर भले ही वह भिन्न धर्म या जाति का हो ।

5. जेहादी हमारी इस दोहरी मानसिकता का फायदा उठाते हैं । जो अवसर देना हमें गंवारा नहीं ,वे अवसर वे दे देते हैं । और संस्कार हीनता आग में घी का काम करती है ।

6. मैंने तो साधर्मी में विवाह करने पर भी युद्ध होते देखें हैं अगर वह प्रेम पर आधारित हुआ तो ।

7.यह कैसा समाज है जो एक तरफ लव जिहाद से पीड़ित होकर रोता है और अगर कोई अपने ही धर्म में किसी इतर जाति से विवाह कर ले तो भी भृकुटी तान लेता है ।

8. समाज में दिगम्बर से,श्वेतांबर से,उसमें भी सोनगड़ियों से,बीस या तेरापंथियों से,
ओसवाल ,खंडेलवाल , लमेचु,पोरवाल,परवार, गोलालरे,गोलापूरब,खड़ौआ, आदि जातियों से भी एक जैन धर्म के अनुयायी होते हुए भी आपस में विवाह सम्बंध करने पर  सामाजिक विरोध से भयभीत रहते हैं । हमने तो फ़रमान तक सुने हैं ।

9. क्या हमें नहीं लगता कि  जनसंख्या में आधा प्रतिशत से भी कम जैन धर्म समाज अपने ही भीतर आपस में इतनी कठोर रहेगी तो हमारे बच्चे कब तलक हमारे बस में रहेंगे ?

10. लव जेहाद का जबाब साधर्मी प्रेम पुष्प को खिलाकर दीजिये तो बात बन सकती है । इसके लिए उचित और मर्यादित उन्मुक्त वातावरण का निर्माण हमें स्वयं को करना होगा   ।

आइये एक स्वस्थ्य,स्वतंत्र ,संपन्न और उदात्त विचारों से समृद्ध समाज का निर्माण स्वयं करें और लव जेहाद जैसी शैतानी शक्तियों से अपनों का जीवन बचाएं ।

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
Thoughtful..very nice

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view