सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बना रहे बनारस

बना रहे बनारस
डॉ अनेकांत कुमार जैन,नई दिल्ली  
होली का तीन दिन का अवकाश ,अचानक काशी यात्रा का कार्यक्रम और बनारस के रस की तड़फ ...सब कुछ ऐसा संयोग बना कि पहुँच ही गए काशी |इस बार बहुत समय बाद जाना हुआ |लगभग डेढ़ वर्ष बाद ...डर रहा था कि अपने बनारस को पहचान पाउँगा कि नहीं ? कहीं क्योटा न हो गयी हो काशी |भला करे भगवान् ....वही जगह ,वैसे ही लोग वही संबोधन ...का बे ....का गुरु .....???वाले और वे सारे स्वतः सिद्ध ह्रदय की निर्मलता से स्फुटित शब्द ..जिन्हें अन्यत्र अपशब्द कहा जाता है और कुटिलता में प्रयुक्त होता है |
दिल्ली की सपाट ,साफ़ सुथरी किन्तु भयावह सड़कों को भुगतने के बाद ...काशी की उबड़ खाबड़ सड़कें और शिवाला के सड़क किनारे बने कूड़ा घर के बाहर लगभग आधे से अधिक सड़क भाग पर पसडा काशी का कूड़ा और आती दुर्गध भी मुझे उसी मूल काशी का लगातार अहसास करवा रहे थे और मैं  खुश था कि चाहे खोजवां हो ,या कश्मीरीगंज,अस्सी हो या भदैनी या फिर लंका से लेकर नरिया होते हुए सुन्दरपुर सट्टी इनका सारा कूड़ा बाहर रहता है ...दिल के अन्दर नहीं |
भारत के स्व.... अभियान की सारी शक्ति भी इस शहर में लगा दें तो किसी को कोई फिकर नहीं है |बाबा भोले के भक्त अपना स्वभाव नहीं छोड़ेंगे |मेरी तो कामना है कि मेरी ५००० साल पुराणी काशी को किसी की बुरी नज़र न लग जाये |
अस्सी घाट पर 'सुबह ए बनारस'का जो आंनंद लिया वह किसी क्लब या पार्टी में लाख रूपए ख़त्म कर दो तो भी न मिले |सूर्योदय की अरुणिम छटा...गंगा का शांत निर्मल प्रवाह ....शंख ध्वनि,कन्यायों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुन्दर आरती,फिर पंडित जी के शाश्त्रीय संगीत का रसास्वादन | पंडित जी ने जब राग मल्हार की तान छेडी तो उसकी टीप रामनगर के किले से कब टकराने लगी पता ही नहीं चला और फिर योग ध्यान व्यायाम ....ये सब किसी अमृत पान से कम नहीं था |कुल्हड़ में चाय की चुस्कियां और मगही पान ....और चाहिए भी क्या मस्त होने के लिए ?मैंने अपने पिताजी(प्रो.फूलचंद्र जैन प्रेमी )को ह्रदय से धन्यवाद दिया कि वो मुझे सुबह जगा कर अस्सी घाट ले आये और ‘सुबह ए बनारस‘ के अलौकिक दर्शन करवा दिए |वहीँ पर उनके पुराने मित्र श्री रत्नेश वर्मा जी भी मिल गए |मेरे लिए यह क्षण अविस्मरणीय तब बन गया जब यह पता लगा कि इस आयोजन के पार्श्व में डॉ वर्मा जी का ही विशिष्ट अवदान है |वे रोज सुबह आकर पूरा कार्यक्रम करवाते हैं |उसी समय जब मुझे पता चला कि डॉ वर्मा का जैन कलाओं पर ही शोध कार्य रहा है तो मेरी उत्सुकता और अधिक बढ़ गयी | उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम की कई जानकारियां भी दी |घाट पर चारों  तरफ चित्रों के माध्यम से काशी एवं भारतीय संस्कृति के वैभव का दर्शन भी कम रमणीय नहीं था |सब कुछ ऐसा ही था जैसा काशी में है ......यही विकास है |अपने सांस्कृतिक वैभव का संरक्षण ही सच्चा विकास है न व्यापारिक मालों की चकाचौंध  |
खैर छद्म विकास और बनारस ये दो विपरीत ध्रुव हैं जो कभी न ही मिलें तो ही भलाई है |होली की शाम को अस्सी पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कवि सम्मेलन की कमी खली तो किसी ने बताया वो अब टाउन हाल में शिफ्ट हो गया |यही एक कसक रह गयी कि वहां न जा सका |
खैर मेरा डर दूर हो गया ........वो बना हुआ है ..स्वतः ...उसे कोई बना नहीं सकता ....वो शाश्वत है 
कामना भी यही है-बना रहे बनारस |
Note- If you want to publish this article in your magazine or news paper please send a request mail to -  anekant76@gmail.com -  for author permission.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view