AI के दौर में दिगम्बर जैन साधना और डिजिटल सेंसरशिप प्रो अनेकांत कुमार जैन ,नई दिल्ली अभी हाल ही में महावीर जयंती के अवसर पर मीडिया और सरकारी विज्ञापनों में वस्त्र (विशेष कर धोती)सहित भगवान् महावीर का चित्र प्रकाशित कर बधाइयां दी गई । इसके साथ साथ अजैन तो छोड़िए कई जैन बंधुओं ने भी महावीर की जगह बुद्ध की फोटो लगा कर महावीर जयंती की बधाइयां दीं ।अपने प्रचार की भूख में अज्ञानता और प्रमाद इस कदर हावी है कि क्या लिख रहे हैं क्या छाप रहे हैं इसका भी होश नहीं है । सांध्य महालक्ष्मी अखबार ने पहली बार एक लेख में AI और प्राचीन दिगम्बर जैन परंपरा से जुड़ी इन्हीं समस्याओं से संबंधित एक लेख पढ़ कर प्रसन्नता हुई कि वे एक पत्रकारिता का कर्त्तव्य भी सही तरीके से निभा रहे हैं। वास्तविकता यह है कि आज दुनिया तेजी से Artificial Intelligence और सोशल मीडिया के युग में प्रवेश कर चुकी है। इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म ने जानकारी को वैश्विक स्तर पर फैलाने का अभूतपूर्व माध्यम प्रदान किया है। लेकिन तकनीकी प्रगति के साथ-साथ कुछ ऐसी चुनौतियाँ भी सामने आई हैं, जिनका संबंध सांस्कृतिक और...