सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिनवाणी के युवा सपूतों का अकस्मात वियोग : कारण सोचना तो पड़ेगा

प्रिय मित्र पंडित संजीव गोधा के अनंतर 11/03/23 की रात्रि प्रिय अनुज पंडित धर्मेंद्र शास्त्री,कोटा के वियोग का यह अत्यंत दुखद प्रसंग हमें  वैराग्य के साथ साथ पुनः अनुसंधान पर विवश कर रहा है । 

कहना नहीं चाहते लेकिन कहना पड़ रहा है । दोनों ही विद्वानों का युवा अवस्था में वियोग का साक्षात निमित्त अस्वस्थ्यता है । 

ऐसी स्थिति में मैं स्वयं के प्रति संबोधन को सम्मिलित करते हुए अपने सभी विद्वान साथियों से कुछ कहना चाहता हूं ।

ये जो कुछ हो रहा है अप्रत्याशित है । इसलिए हमें कई चीजें नए तरीके से व्याख्यायित करनी पड़ेंगी । 

यह इक्कीसवीं सदी का चमत्कार ही है कि आज मात्र कुछ संस्थाओं की बदौलत मूल शास्त्रों को पढ़कर प्रतिभाशाली शास्त्री विद्वान जैन समाज को मिल रहे हैं । 

ये वो पीढ़ी है जो अपने जीवन का दांव लगाकर भी शास्त्र सेवा में अपने अपने स्तर पर लगी है । 

समाज से ज्यादा अपेक्षा न करें । वो जितना कर सकते हैं उतना करते हैं ,उन्हें कोसने से कोई फायदा नहीं है । इसलिए आप भी जितना कर सकते हैं उतना ही करें । अभी हम सभी को चाहिए कि अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें ।

आप स्वयं महसूस करें कि आप अनमोल हीरा हैं ,इसलिए अपनी कीमत पहचानें । जैन समाज में लाखों CA , CS , Doctor ,Engineer ,IAS आदि हैं किंतु आप मुट्ठी भर हैं । 

जो कम होता है उसकी कीमत ज्यादा होती है । हमारे ऊपर कोई मुसीबत आये तो समाज दान एकत्रित करती फिरे और हमारी सहायता करे इस परावलंबन से अच्छा है आप समाज में कोई कार्य निःशुल्क न करें । आप निःशुल्क सेवा करके गौरवान्वित होते रहते हैं और करोड़पति लोग अपने कर्तव्य का विचार किये बिना,बिना किसी लिहाज के निःशुल्क सेवा लेते रहते हैं । अतः इस स्वाभिमान युक्त कार्य को पाप न समझें । 

हमने अपने प्रवचनों में आसन,प्राणायाम,ध्यान,योग,मंत्र चिकित्सा, आदि की आत्मानुभूति में बाधक होने से जमकर धज्जियां उड़ाई हैं जबकि संसार में शांति और स्वास्थ्य के लिए ये आवश्यक हैं । 

जाने अनजाने हमारा यह निषेध का स्वर हमारे पहले से ही गर्भित आलस्य को अधिक पुष्ट कर देता है और हम अंग्रेजी दवाइयां, पैथोलॉजी,डॉक्टर,अस्पताल आदि को संसार का साधक मानकर तो उनका अनुसरण करते दिखते हैं(जब कि ये मोक्षमार्ग और आत्मानुभूति के सबसे बड़े बाधक हैं ) किंतु प्राचीन और जैनाचार्य समर्थित अन्य चिकित्सा पद्धतियों को मिथ्यात्व जान उनसे बचते हैं । 

अतः हमें चाहिए कि इस दुर्लभ मनुष्य भव को किसी अहंकार या आग्रह में न भटकाकर ,समाज की चिंता किये बिना यथा संभव बचाने का पूरा प्रयास करें । 

जीवन बहु आयामी है और महत्त्वपूर्ण है । 

हम रहें या न रहें की जगह हम क्यों न रहें ? विचार करना चाहिए । तभी जिनधर्म रहेगा ।

मंच और माइक की मायावी दुनिया को यथार्थ समझने की भूल न करें । 

हम सभी आत्मा के साथ साथ आजीविका और शरीर का भी पूरा ध्यान रखें ,हाँ आसक्ति न रखें ।

आयुर्वेद और श्रावकाचार आहार विज्ञान के संतुलन की भी बहुत आवश्यकता है । यह विषय अनुसंध्येय भी है । 

इन घटनाओं ने हर दृष्टि से विचार को विवश कर दिया है । अब और नहीं ......। 

प्रिय अनुज धर्मेंद्र से मेरा परिचय 29 वर्ष पुराना था ,जब वे हमसे ठीक बाद की कक्षा में पढ़ते थे । अत्यंत कर्मठ और सेवाभावी विद्वान के रूप में उन्होंने निःस्वार्थ भाव से सेवा की । आचार्य धरसेन महाविद्यालय,कोटा में जब मैं सपरिवार गया तब उन्होंने बहुत सम्मान पूर्वक सारी व्यवस्थाएं की और मैंने विद्यार्थियों  की कक्षा लेकर उनसे परिचय भी प्राप्त किया था । उन्होंने वाराणसी में मेरे पिताजी प्रो फूलचंद जैन प्रेमी जी के सान्निध्य में स्याद्वाद महाविद्यालय से जैन दर्शन से आचार्य स्वर्ण पदक के साथ उत्तीर्ण किया था । उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की हिम्मत प्राप्त हो और उन्हें सद्गति प्राप्त हो  यही प्रार्थना है । 
ॐ अर्हं 

प्रो अनेकान्त कुमार जैन, नई दिल्ली

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view