सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टिप्पणियों से बचें प्रवचनकार



सादर प्रकाशनार्थ
किसी भी धर्म के देवी देवताओं पर टिप्पणियों से बचें प्रवचनकार
डॉ अनेकान्त कुमार जैन
                       चाहे कोई भी प्रवचनकार हों ,उनकी सभा में हजारों लाखों श्रोता आते हों ,भले ही वे करोड़ों में खेलते हों किन्तु किसी भी प्रवचनकार को चाहे वह गृहस्थ हो या सन्यासी उन्हें स्वयं को भगवान मानने की भूल कभी नहीं करनी चाहिए|श्रोता भक्ति के अतिरेक में भले ही उन्हें भगवान से भी बड़ा मानते या कहते हों पर उन्हें हमेशा यह मान कर चलना चाहिए कि वे सर्वप्रथम एक मनुष्य हैं और सामाजिक भी हैं|वर्तमान में प्रायः यह देखने में भी आ रहा है कि धार्मिक ग्रंथों के प्रमाण दे दे कर अपने से अन्य सम्प्रदाय के अनुयायियों और उनके देवी देवता, आराध्यों तथा साधुओं पर भी खुल कर टीका टिप्पणी हो रहीं हैं तथा उन्हें मिथ्यात्वी,मायावी और भ्रष्ट करार देने का सिलसिला चल रहा है.यह अशुभ संकेत है|
                        सबसे पहला सिद्धांत है कि निंदा किसी की भी नहीं करनी चाहिए|यह रागद्वेषभावका सूचक है जो कि धर्म क्षेत्र में निषिद्ध है | हम यह ध्यान रखें कि हमारी जरा सी भूल कितने रक्त पात और दंगों को जन्म दे सकती है | कुछ असामाजिक तत्त्व तो हमेशा इसी तलाश में रहते हैं कि उन्हें कुछ मौका मिले और वो उसमें मिर्च मसाला मिला कर उसका दुरूपयोग करें| इन टिप्पणियों से कुछ हासिल नहीं होता|बल्कि हमारी सामाजिक समरसता और सौहार्द्य में बाधा पहुँचती है|
                         धार्मिक प्रवचनों में राजनेताओं पर भी कोई टिपण्णी नहीं होनी चाहिए|शास्त्र सभा की अपनी एक मर्यादा होती है|आज जो पब्लिक प्रवचन के नाम पर व्यंग्य ,शेर और शायरियां से युक्त भाषणबाजी चल रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है|यह धर्म प्रचार नहीं है | यह धोखा है |बिजिनेस है|आज यह अच्छा लग रहा है कल इनकी कीमत भी हमें ही चुकानी पड़ेगी|
         मेरा सभी आदरणीय प्रवचनकारों से विनम्र अनुरोध है कि कृपा करके मात्र धर्म की ही चर्चा किया करें,अनावश्यक टीका टिप्पणियों से बचें,अपनी भाषा मधुर और विनम्रता वाली रखें | सत्य का प्रतिपादन चिल्ला चिल्ला कर नहीं किया जाता |धार्मिक शास्त्रों में भी यदि कोई ऐसे प्रसंग आते भी हैं जिनसे सांप्रदायिक सौहार्द्य को नुकसान होता हो तो उन्हें अचर्चित रखें ,उनकी उपेक्षा करें| ऐसे सत्य का भी उद्घोष नहीं करना चाहिए जिससे शांति भंग होती हो| कहा भी है -
यद्यपि सत्यं लोकविरुद्धं,न चलनीयम् न करणीयं और न वदनीयम् मेरी तरफ से जोड़ लें|कहते हैं बोलना सीखने में दो या तीन वर्ष लगते हैं किन्तु क्या बोलना, कब बोलना,और कैसे बोलना यह सीखने में पूरा जीवन लग जाता है |

पहले प्रवचन मंदिरों की चार दीवारी में ही होते थे,कोई बात ऐसी वैसी कह भी दो तो वहीँ तक सीमित रहती थी श्रोता भी तत्कालीन देश काल परिस्थिति की अपेक्षा समझते थे. किन्तु आज टी.वी.पर प्रसारित होते हैं, सी.डी.में बिकते हैं ,यू.ट्यूब पर दीखते हैं तब ऐसे दौर में वो ही बातें बोलनी चाहिए जो सार्वजनीन हों तथा सभी के हित की हों.कार्ल मार्क्स ने कहा था कि धर्म एक अफीम है | हम ऐसा नहीं मानते|लेकिन जब सिरफिरे प्रवचन सुनते हैं तो लगता है कि धर्म के नाम पर जो कुछ परोसा जा रहा है वह जरूर किसी नशे की ही उपज है,जिसका नशा बिना विवेक के बोलने को प्रेरित कर्ता है|हम सभी को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए| ध्यान रहे-
कुछ ऐसे भी मंजर गुजरे है तारीखियों में
लम्हों ने खता की है और सदियों ने सजा पायी है

डॉ . अनेकान्त कुमार जैन
09711397716
JINFOUNDATION
A93/7A,Behind Nanda Hospital
Chattarpur Extention
New Delhi-110074









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view