सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जो सहे सो रहे

*जो सहे सो रहे*

प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली

*कभी किसी को मुक्कमल जहाँ नहीं मिलता*
*कभी जमीं तो कभी आसमां नहीं मिलता*

जीवन साथी का चुनाव तब तक सहज सरल नहीं होता जब तक हमारी इच्छाएं हमारी प्राथमिकताओं पर हावी रहती हैं ।

कोई भी लड़की सर्वगुणसम्पन्न नहीं होती - इस शीर्षक से
फेसबुक पेज पर एक मित्र का एक लेख पढ़ रहा था । उसके कुछ बिंदु विमर्श योग्य लगे । उन्हें बताकर कुछ अपने भाव भी व्यक्त किये । 

*हमारा उद्देश्य संसार का अभाव करना है तो सांसारिक  विषयों पर क्यों चिंतन करें ?*

मैं इस बात से कभी पूर्ण सहमति नहीं बना सका हूँ ।
मेरा मानना रहा है कि बाहर की उलझन कभी अंदर की सुलझन को अभिव्यक्त नहीं करती । 

हम अंदर से सुलझ गए हैं बाहर तो उलझन हमेशा रहेगी - ऐसा कहने और मानने वाले मेरी दृष्टि में सही सुलझन प्राप्त नहीं कर सके हैं ।
जीवन साथी चयन से संबंधित
उस लेख की कुछ महत्त्वपूर्ण प्रायोगिक बातें और उन बातों के आधार पर 
कुछ विचार प्रस्तुत हैं - 

1 यदि आप एक सीधी-सादी लड़की का चुनाव करते हैं तो आपको यह मानना पड़ेगा कि वह आप पर निर्भर रहेगी।

2 यदि आप अमीर घर की खूबसूरत लड़की चुनते हैं तो आपके खर्चे भी बढ़ेंगे |

3 यदि आप एक कामकाजी लड़की को प्राथमिकता देते हैं तो यह भी तय है कि घर के सारे काम वह नहीं कर पाएगी।

4 यदि वह गृहिणी होगी तो स्वाभाविक है कि वह धनार्जन नहीं करेगी ।

5 यदि आप महान स्त्री चुनते हैं तो उसकी दृढ़ता और कठोरता के साथ भी आपको निर्वाह करना होगा।

6 यदि आप वीर स्त्री का चुनाव करते हैं तो यह मानना पड़ेगा कि उसके अपने भी कुछ विचार होंगे।एक स्त्री की कुछ अच्छी विशेषताएं जाहिर करतीं हैं कि वह कौन है और उसे क्या सबसे हटकर मौलिक बनाता है।

7 यदि आप आध्यात्मिक विचारों वाली स्त्री का चुनाव करते हैं तो आपको खुद को इस बात के लिए तैयार रखना होगा कि वह कभी भी सन्यास ले सकती है ।

8 इसके अलावा यह भी एक गहरा सच है कि इसमें चुनाव जैसी बातें एक मानसिक भ्रम मात्र है । यह एक लॉटरी के टिकट की तरह है । क्या सोच के टिकट खरीदा जाता है और क्या,कितना,कैसा परिमाण निकलता है यह हमारे भाग्य या पूर्वकृत पुण्य पर निर्भर करता है ।

9 विवाह पूर्व और पूर्वोत्तर की अवस्था का आंकलन कोई नहीं कर सकता । हम जिन हेतुओं से अनुमान लगाते हैं वे बाद में हेत्वाभास नज़र आते हैं ।

कुछ फेर बदल के साथ 
लगभग यही बातें लड़का चुनते समय लड़की के साथ भी घटती हैं  ।

किसी ने सही कहा है कि सर्वगुणसम्पन्न जीवन साथी एक ही Nation में मिलता है और वह है Imagination.

सच यह है कि आज तक किसी को ठीक वैसा जीवन साथी नहीं मिल सका जैसा उसे चाहिए था ।उसे ठीक वैसा मिला जो उसके कर्मोदय में था ।

यथार्थ यह है कि कभी किसी को मुकम्मल जीवनसाथी नहीं मिलता फिर भी यदि परिवार चल रहा है तो उसका अर्थ है कि दोनों एक दूसरे की कमियों को अपनी खूबियों से पूरा करके उसे मुकम्मल बना रहे हैं।

यह बात समय रहते जिनको समझ में नहीं आती,वे सारी जिन्दगी एक दूसरे से उलझते रहते हैं और कभी कभी यह उलझन सब कुछ तोड़ देती है । 

परिवार बचाने के लिए जो झुकना और सहना जानता है वह ही जीतता है वरना अच्छे अच्छे हार जाते हैं । 

हर घर के आगे एक अव्यक्त बोर्ड पहले से लगा होता है 
'जो सहे सो रहे ' ।

जो घर में अपनों को सहने का अभ्यास नहीं कर पाता उसे बाहर दूसरों से ज्यादा सहना पड़ता है । 

हम बाहर सबकुछ सह लेते हैं पर बिडम्बना यह है कि अपने घर में नहीं सह पाते हैं । 

वास्तविक अर्थों में
परिवार छोड़ने की एक ही सशक्त शर्त है और वह है सम्यक्त्व सहित वैराग्य ,जिसका शास्त्र उपदेश देते हैं ।इसके अलावा अन्य सभी कारण हमारे हारे हुए व्यक्तित्त्व के सूचक हैं ।हम खुद को कितना भी justify करते फिरें ,पर हम एक चीज हमेशा के लिए खो देते हैं और  वो है परिवार । सम्यग्दृष्टि भी परिवार छोड़ने की भले ही सोचता हो पर तोड़ने की कभी नहीं सोचता । वह उससे ऊपर उठने का विचार करता है , उससे नीचे गिरने का नहीं । 

अपने व्यक्तित्त्व की कमी को हम अध्यात्म की छद्म ढाल बनाने में बहुत चतुर होते हैं । अशक्ति को अनासक्ति कह कर खुद को व्यर्थ ही बहलाने की असफल कोशिश करते रहते हैं ।
इस तरह से हम परिवार और अध्यात्म दोनों की हानि कर बैठते हैं । 

हमने भ्रम वश अध्यात्म और परिवार को एक दूसरे का विरोधी मान लिया है । जबकि ये पूरक हैं । मेरा पूरा विश्वास है जो जिसमें परिवार का संतुलन बैठाने की सामर्थ्य नहीं है वे अध्यात्म का संतुलन भी नहीं बैठा सकते । 

परिवार अनेकान्त सिद्धांत की एक प्रयोगशाला है । वे जिन्हें भले ही इस सिद्धांत का ज्ञान न हो किन्तु यदि इसके सार की समझ है , परिवार को अच्छे से संचालित कर रहे हैं और वे जिन्हें भले ही इस सिद्धांत का तलस्पर्शी ज्ञान हो किन्तु समझ नहीं है वे प्रयोग में उतने सफल नहीं हो पा रहे हैं ।

अध्यात्म के सारे नियम एक दृष्टि से परिवार में भी लागू होते हैं । आपको निश्चय से तो बोध होगा कि आप स्वतंत्र हैं ,आपकी स्वतंत्र सत्ता है । लेकिन व्यवहार से यह भी लगेगा कि वर्तमान में आप ऐसे नहीं हैं । आपके प्रत्येक स्वतंत्र निर्णय में भी अन्य की सहमति का बंधन हर समय मौजूद है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view