सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"श्री अजीत पाटनी : सिर्फ नाम ही काफी था !"

"श्री अजीत पाटनी : सिर्फ नाम ही काफी था !"


मैं आज भी विश्वास नहीं कर पा रहा हूँ कि श्री अजीत पाटनी अब इस दुनिया में नहीं हैं। दिगम्बर जैन समाज ने उनके चले जाने से एक जुझारू समर्पित समाजसेवी,पत्रकार खो दिया है। कोलकाता का नाम आये और  श्री अजीत पाटनी जी का स्मरण न हो ऐसा संभव ही नहीं था । मुझे दशलक्षणपर्व पर लगातार कई वर्षों तक कोलकाता के बड़े मंदिर में प्रवचन करने का अवसर प्राप्त हुआ था,उसी दौरान लगातार उनके साथ रहकर उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को करीब से जानने का अवसर भी मिला । मुझे आश्चर्य होता था कि वे बड़ी से बड़ी सामाजिक समस्या को चुटकियों में कैसे सुलझा देते थे ?
उन्हीं दिनों के बाद से उनसे मेरी अक्सर बातचीत होती ही रहती थी । जब मैंने प्राकृत भाषा में समाचार पत्र "पागद-भासा"प्रकाशित किया तो उन्होंने बहुत प्रोत्साहित किया ।मुझे पत्रकारिता का ज्यादा अनुभव न होने से इस कार्य में उन्होंने काफी सहयोग भी किया ।  जैनदर्शन से जुड़ी कोई भी जानकारी उन्हें चाहिए तो वे मुझसे अवश्य संपर्क करते थे । मैंने अनुभव किया कि वे व्यक्तिगत रूप से साम्प्रदायिक दृष्टिकोण के नहीं थे । मेरे साथ वे कई बार बीसपंथ,तेरापंथ,मुमुक्षु,श्वेताम्बर तथा हिन्दू 
समाज के कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक गये और काफी उदार चर्चायें कीं। 
सामाजिक जीवन से भिन्न उनका एक आत्मिक संसार भी था जिसका आभास मुझे उस समय हुआ जब वे अक्सर मुझसे यह कहते थे कि पंडित जी ! मैं इन सामाजिक दायित्वों से ऊपर उठना चाहता हूँ , समाज की लगभग हर मीटिंग में मेरी उपस्थिति अनिवार्य सी मान ली गयी है , आखिर कब तक मैं इस व्यवहार धर्म में उलझा रहूँगा, इस मनुष्य भव में मुझे अपना कल्याण भी तो करना है ।' उनकी यही छटपटाहट उन्हें दिगम्बर मुनिराजों की सेवा में संलग्न रखती थी । पूज्य आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के पास उनके चाचा जी की जब दीक्षा हो रही थी तब वे इतने उत्साहित थे मानो स्वयं की दीक्षा हो रही हो । 
 किसी कारण से वे स्वयं दीक्षित नहीं हो पा रहे थे , तो जो जीव संयम के उत्कृष्ट मार्ग पर चल रहे हैं उनकी सेवा करके ,उनकी अनुमोदना करके वे अपने जीवन को सार्थक करने में लगे थे । 
श्रवणबेलगोला को मैं जैनों की काशी मानता हूँ,सल्लेखना समाधि के लिए इस तीर्थ का नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है । यह भी एक विचित्र संयोग है कि वे अपने अंतिम दिनों में इस तीर्थ पर ही रहे , श्री मठ के पास , भगवान बाहुबली के चरणों में कानजी स्वामी निलय में उन्होंने अंतिम साँसें लीं । आई सी यू आदि में वेन्टीलेटर आदि के साथ देहविसर्जन की अपेक्षा , इस तरह तीर्थ आदि में   कोई अंतिम श्वास ले तो इसे भी मैं उस जीव के पुण्य का ही फल मानता हूँ,और क्षेत्र मंगल की विवक्षा से उनकी इस तरह की अंतिम यात्रा को मांगलिक मरण कह सकता हूँ ।
उन्हें हर जन्म में आप्तागमतपोभृताम् का सान्निध्य प्राप्त हो ताकि वे तत्वज्ञानपूर्वक संयम धारण करके स्वानुभूति को प्राप्त कर अपना मूल लक्ष्य प्राप्त कर सकें । इन्हीं भावनाओं के साथ उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि ।
-डॉ अनेकान्त कुमार जैन,जिन फाउंडेशन, नई दिल्ली 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार

*कुंडलपुर के तीर्थंकर आदिनाथ या बड़े बाबा : एक पुनर्विचार* प्रो अनेकान्त कुमार जैन,नई दिल्ली drakjain2016@gmail.com मैं कभी कभी आचार्य समन्तभद्र के शब्द चयन पर विचार करता हूँ और आनंदित होता हूँ कि वे कितनी दूरदर्शिता से अपने साहित्य में उत्कृष्ट से उत्कृष्ट शब्द चयन पर ध्यान देते थे । एक दिन मैं अपने विद्यार्थियों को उनकी कृति रत्नकरंड श्रावकाचार पढ़ा रहा था । श्लोक था -  श्रद्धानं परमार्थानामाप्तागमतपोभृताम् । त्रिमूढापोढमष्टांङ्गं सम्यग्दर्शनमस्मयम् ॥ इसकी व्याख्या के समय एक छात्रा ने पूछा कि गुरुजी ! देव ,शास्त्र और गुरु शब्द संस्कृत का भी है , प्रसिद्ध भी है ,उचित भी है फिर आचार्य ने उसके स्थान पर आप्त,आगम और तपस्वी शब्द का ही प्रयोग क्यों किया ? जब  कि अन्य अनेक ग्रंथों में ,पूजा पाठादि में देव शास्त्र गुरु शब्द ही प्रयोग करते हैं । प्रश्न ज़ोरदार था । उसका एक उत्तर तो यह था कि आचार्य साहित्य वैभव के लिए भिन्न भिन्न पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हैं जैसे उन्होंने अकेले सम्यग्दर्शन के लिए भी अलग अलग श्लोकों में अलग अलग शब्द प्रयोग किये हैं ।  लेकिन...

कैसे बढ़ेगी जैनों की घटती जनसँख्या ?- प्रो.डॉ अनेकांत कुमार जैन

कैसे बढ़े जैनों की घटती आबादी ? डॉ. अनेकांत कुमार जैन , नई दिल्ली , anekant 76 @gmail.com भारत में जैनों की जनसँख्या की विकास दर नगण्य रूप से सामने आ रही है | यह एक महान चिंता का विषय है | इस विषय पर सबसे पहले हम कुछ प्राचीन आंकड़ों पर विचार करें | तात्या साहब के. चोपड़े का मराठी भाषा 1945 में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण पुस्तक है ‘ जैन आणि हिन्दू ’ , इस पुस्तक के पृष्ठ ४७ -४८ पर कुछ चौकाने वाले तथ्य लिखे हैं जिसका उल्लेख आचार्य विद्यानंद मुनिराज की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘ महात्मा गांधी और जैन धर्म ’ में है – १. ईसा के १००० साल पहले ४० करोड़ जैन थे | २. ईसा के ५००-६०० साल पहले २५ करोड़ जैन थे   | ३. ईश्वी ८१५ में सम्राट अमोघवर्ष के काल में २० करोड़ जैन थे   | ४. ईश्वी ११७३ में महाराजा कुमारपाल के काल में १२ करोड़ जैन थे   | ५. ईश्वी १५५६ अकबर के काल में ४ करोड़ जैन थे | यदि इन आंकड़ो को सही माना जाय तो यह अत्यधिक चिंता का विषय है कि अकबर के काल से २५०० वर्ष पहले जैन ४० करोड़ थी और उसके समय तक यह संख्या ९०% की कमी के बाद महज १०% बची | इसके बाद अब ...

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​

युवा पीढ़ी का धर्म से पलायन क्यों ? दोषी कौन ? युवा या समाज ? या फिर खुद धर्म ? पढ़ें ,सोचने को मजबूर करने वाला एक विचारोत्तेजक लेख ••••••••••••👇​Must read and write your view