सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चुनाव को जंग न कहा जाय

सेवा में                                                                      24/1/2015 मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग दिल्ली विषय -चुनाव को जंग न कहा जाय महोदय , आप लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं |मैं आज आपका ध्यान एक ऐसे विषय की तरफ दिलाना चाहता हूँ जिस पर प्रायः विचार नहीं किया जाता है |आपसे निवेदन है कि स्वस्थ्य चुनाव के लिए आप जो जो भी नए प्रयोग करते हैं उसमें एक प्रयोग 'उचित एवं अहिंसक शब्द प्रयोग 'का भी प्रारंभ करें |मेरी सलाह है कि आयोग को शब्द्प्रयोगों को लेकर पत्रकारिता के लिए भी आचार संहिता लगा देना चाहिए |      उदाहरण के लिए  चुनाव के साथ "लड़ना" जैसे शब्दों का प्रयोग ही उसे युद्ध जैसा विकृत कर देता है ;चुनाव में "भाग लेना" शब्द का प्रयोग ज्यादा स्वस्थ्य लोकतान्त्रिक मानसिकता है ।और भी अनेक उदाहरण हैं जैसे  'हमला बोला'......'परास्त किया' ....'सिंहासन की लड़ाई'....'चुनावी जंग'......'पलटवार'....'भितरघात'.....आदि शब्दों का प्रयोग ऐसा वातावरण बना देता है मानो चुनाव नहीं कोई युद्ध हो रहा हो |